अक्टूबर में पड़ रहीं बंपर छुट्टियां, जल्द प्लान कर लें अपना ट्रिप, यहां जाने सभी कुछ

अगले महीने यानी अक्टूबर से त्योहारों का सीजन शुरू हो रहा है। 31 दिन के इस महीने में कुल 15 दिन अवकाश है। यानी स्कूलों में छात्र--छात्राओं की बल्ले-बल्ले। अगर आप नौकरी पेशा हैं तो आपको भी मन मारने की जरूरत नहीं। आपके लिए भी यह महीना बंपर छुट्टियां लेकर आने वाला है। यानी आप अगर इन छुट्टियों का फायदा उठाना चाहते हैं तो अभी से टूर की प्लॉनिंग कर लें। कहीं ऐसा न हो आपको ट्रेन में सीट नहीं मिले और तत्काल के लिए आपको अपनी जेब खाली करनी पड़े।महीने की शुरुआत में ही 2 अक्टूबर यानी बुधवार को गांधी जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय अवकाश है। यानी इस दिन सभी दफ्तरों में छुट्टी। 5 अक्टूबर शनिवार को महासप्तमी है और इस दिन ओडिशा, त्रिपुरा, सिक्किम और पश्चिम बंगाल में राजकीय अवकाश है। अगले दिन 6 अक्टूबर रविवार को वैसे तो साप्ताहिक अवकाश है। इस दिन कई राज्यों में राजकीय छुट्टी है।सोमवार 7 अक्टूबर को महानवमी है और इस दिन भी कई राज्यों में राजकीय अवकाश है। 8 अक्टूबर को विजया दशमी है और इस दिन सार्वजनिक अवकाश है। अगर अन्य सार्वजनिक अवकाशों की बात करें तो रविवार 27 अक्टूबर को दीवाली की छुट्टी है। इस महीने कई छुट्टियां रविवार को पड़ रही हैं ऐसे में कर्मचारियों को नुकसान होगा।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ZOfPBD
कोई टिप्पणी नहीं