Breaking News

Xiaomi Poco F1 की कीमत में हुई 5,000 रुपये की कटौती, यहां जानें नया दाम

नई दिल्ली: Xiaomi के सब ब्रांड Poco के पहले स्मार्टफोन Poco F1 की कीमत में कटौती की गई है। इस स्मार्टफोन की कीमत में 5,000 रुपये की कटौती की गई है। अब ग्राहक इसके 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 18,999 रुपये की नई कीमत पर खरीद सकते हैं। वहीं, 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 17,999 रुपये और 8 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 22,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। स्मार्टफोन नई कीमत के साथ ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही स्टोर्स पर उपलब्ध हैं।

यह भी पढ़ें: Sony A9G और A8G Bravia OLED एंड्रॉयड टीवी भारत में हुए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

xiaomi poco f1 स्पेसिफिकेशंस

Poco F1 में 6.18 इंच की FHD+ डिस्प्ले है, जो की वाइड नॉच के साथ आती है और आस्पेक्ट रेशियो 18.7:9 है। स्मार्टफोन Poco F1 एंड्रॉयड ओरियो 8.0 पर रन करता है और इसमें स्नैपड्रैगन 845 SoC का इस्तेमाल है।इसमें एक साथ डुअल सिम इस्तेमाल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: अब WhatsApp पर कई बार फॉरवर्ड किए गए मैसेज में होगा डबल ऐरो आइकन, अफवाहों को रोकने में मिलेगी मदद

Xiaomi Poco F1 कैमरा

फोटोग्राफी की बात करें तो फोन के फ्रंट में सेल्फी के लिए 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, जबकि रियर में एलईडी फ्लैश के साथ 12 मेगापिक्सल का सोनी सेंसर और 5 मेगापिक्सल के साथ सैमसंग सेंसर के दो दमदार कैमरे दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: WhatsApp पर खूब वायरल हो रहा ये फर्जी मैसेज, यह नया फीचर मैसेज फॉरवर्ड करने से पहले आपको रोकेगा

Xiaomi Poco F1 कनेक्टिविटी

Smartphone में 4G, WIFI802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 5.0, USB TYPE-C पोर्ट, GPS/ AGPS और ग्लोनास जैसे बेहतरीन फीचर दिए गए हैं। साथ ही फोन में फेस अनलॉक फीचर और रियर में फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है।

यह भी पढ़ें: मुकेश अंबानी का ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ऑनलाइन टू ऑफलाइन मॉडल पर करेगा काम, डिस्काउंट और कैशबैक का मिलेगा फायदा



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2GMLbNA

कोई टिप्पणी नहीं