बॉक्सर Lovlina ने जीता Gold मेडल, लगा बधाईयों का तांता

असम की महिला बॉक्सर लॉवलिना बोरगोहैन ने रूस में आयोजित इंटरनेशनल टूर्नामेंट मे गोल्ड मेडल जीत कर एक बार फिर देश को गर्व महसूस कराया है। इसके बाद से ही उनके पास बधाईयों का ताता लगा हुआ है। इस कड़ी में असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने ट्वीट करके उनको बधाई दी है। उन्होंने लिखा है रूस में उमाखानोव बॉक्सिंग टूर्नामेंट में जीतने के लिए लोवलिना बोर्गोहिन को बधाई। मुझे विश्वास है कि आप उज्जवल चमकेंगी और अपने सभी सपनों को पूरा करेंगी। मेरी शुभकामनाएं।
ज्ञात हो कि असम की महिला बॉक्सर लॉवलिना बोरगोहैन ने रूस में आयोजित इंटरनेशनल टूर्नामेंट मे गोल्ड मेडल जीता है। उन्होंने यह गोल्ड मेडल 69 किलोग्राम भार में रूस के कास्पियस्क में आयोजित मागोमेड सलम उमाखानोव मेमोरी इंटरनेशनल बॉक्सिंग टूर्नामेंट 2019 में जीता है। असम की रहने वाली हैं लाॅवलिनाआपको बता दें कि लॉवलिना असम के गोलाघाट जिले की रहने वाली है। उन्होंने इस टूर्नामेंट के फाइनल मैच में इटली असूंटा केनफोरा को हरा कर जीता है। इससे पहले वो विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक भी जीत चुकी है। इटली की बॉक्सर को हराने से पहले लॉवलिना ने इस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में रूस की अनास्थशिया सिगावा को 5—0 के मुकाबले से हराया था। जीत चुकीं हैं कांस्यअसम की इस महिला बॉक्सर का सलेक्शन दिल्ली में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में 69 किलोग्राम वेल्टरवेट बॉक्सिंग में किया गया था। उन्होंने महिला विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत की ओर से प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पद जीता था। हालांकि अपने इस मुकाबले में लॉवलिना ने इटली की बॉक्सर से 3—2 से मुकाबला जीता है।Congratulations Lovlina Borgohain for winning ? at the Umakhanov Boxing Tournament in Russia and making us proud once again.
— Sarbananda Sonowal (@sarbanandsonwal) August 4, 2019
I believe you will shine brighter and fulfill all your dreams. My best wishes. @LovlinaBorgoha1 pic.twitter.com/9qweyAgqL1
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2KoOUSt
कोई टिप्पणी नहीं