Breaking News

Xiaomi ला रहा 64MP कैमरे वाला स्मार्टफोन, भारत में होगा सबसे पहले लॉन्च

नई दिल्ली: स्मार्टफोन कंपनियां अब48 मेगापिक्सल कैमरे से आगे बढ़ते हुए 64 मेगापिक्सल कैमरे वाला फोन लाने की तैयारी में है। पिछले कई रिपोर्ट्स की माने तो इसमें चाइनीज ब्रांड रियलमी, शाओमी और सैमसंग सबसे आगे है। लेकिन आज चीन में हुए एक ग्लेबल इवेंट के दौरान शाओमी ने अपना पहला 64 मेगापिक्सल स्मार्टफोन इमेजिंग टेक्नोलॉजी की घोषणा कर दी है। इस घोषणा के बाद शाओमी दुनिया की पहली कंपनी बन गई है, जो 64 मेगापिक्सल कैमरे का इस्तेमाल अपने डिवाइस में करेगी।

यह भी पढ़ें: Huawei Y9 Prime 2019 आज बिक्री के लिए हुआ उपलब्ध, 12 अगस्त से होगी इसकी ऑफलाइन बिक्री

कैसी तस्वीरें लेगा ये सेंसर

बता दें भारतीय मार्केट में कंपनी का सबसे पॉपुलर सब-ब्रांड रेडमी है जिसमें सबसे पहले 64 मेगापिक्सल स्मार्टफोन इमेंजिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा। रिपोर्ट की माने तो कंपनी अपने पहले 64 मेगापिक्सल कैमरा वाले स्मार्टफोन ( Redmi Note 8 ) को भारत में इस साल के चौथे क्वाटर में लॉन्च करेगी। कंपनी का यह लेटेस्ट कैमरा सैमसंग के ISOCELL ब्राइट GW1 इमेज सेंसर पर बेस्ड होगा, जो बेहतर लो-लाइट इमेज और ज्यादा डिटेल ब्राइटर सेटिंग के साथ आएगा। शाओमी के इस कैमरे से ली गई तस्वीरें (9248×6936) पिक्सल रेज्यूलेशन वाली होंगी, जिसकी साइज 19MB हो सकती है।

यह भी पढ़ें: Samsung ने The Frame और Smart 7-in-1 टीवी को भारत में किया लॉन्च, जानें कीमत

 

कंपनी ने क्या कहा

अभी तक भारतीय मार्केट में कंपनी के तीन स्मार्टफोन 48 मेगापिक्सल कैमरे के साथ उपलब्ध है। इनमें Redmi Note 7 Pro, Redmi Note 7S और लेटेस्ट Redmi K20 सीरीज शामिल हैं। शाओमी ने अपने 64 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर की जानकारी अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल के जरिए दी है। इस ट्वीट में कंपनी ने कहा है कि रेडमी दुनिया का पहला ब्रांड होगा जो 64 मेगापिक्सल कैमरे को लॉन्च करेगा।

यह भी पढ़ें: 32MP सेल्फी कैमरे के साथ Vivo S1 आज होगा भारत में लॉन्च, जानें क्या होगी कीमत



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ZGvf6M

कोई टिप्पणी नहीं