घूमने के लिए ये 5 पांच खूबसूरत जगहें है बेस्ट, कम बजट कर सकेंगे एन्जॉय

आज हम आपको भारत में घूमने के लिए 5 सबसे सस्ती और खूबसूरत जगह के बारे में बताने वाले हैं।यदि आप भारत की सबसे सस्ती जगह पर घूमना चाहते हैं तो पहले नंबर पर हिमाचल प्रदेश का रिवालसर है, पहाड़ियों के बीच में स्थित यह शहर बेहद ही खूबसूरत है और काफी सस्ता भी है। यहां आपको रहने के लिए कई सस्ते होटल और सरकारी होटल भी मिल जाएंगे और यहां झील के किनारे घूमने का अपना एक अलग ही मजा है, इस शहर का दृश्य बेहद ही सुंदर है और यहां आपको घूमना बहुत अच्छा लगेगा।कन्याकुमारी भी बेहद ही खूबसूरत और साफ सुथरी जगह है साथ में यहां आपको बेहतरीन समुद्र का नजारा देखने को मिलेगा और यह जगह भी बेहद ही खूबसूरत है, साथ में यहां घूमने पर आपका ज्यादा खर्चा भी नहीं होगा क्योंकि यह जगह काफी सस्ती है। महलों का शहर मैसूर भारत के उम्दा शहरों मे से एक माना जाता है, घूमने के लिए यह शहर बेहद ही खास और सस्ता है यहां आपको बेहतरीन और एक से एक महल देखने को मिलेंगे। कोडाइकनाल, तमिलनाडु का हिल स्टेशन है, जो की गर्मियां बिताने के लिए बेहद ही खूबसूरत शहर है। कोडाइकनाल की खूबसूरती का कोई तोड़ नहीं है यहां आकर आपको बेहतरीन प्राकृतिक सुंदरता का नजारा देखने को मिलेगा और यह बेहद ही सस्ती जगह है, साथ में इस तस्वीर में भी आप देख सकते हैं यह झरना कितना खूबसूरत लग रहा है और यहां ऐसी कई जगह है। ऊटी भी घूमने के लिए बेहद ही खूबसूरत और सस्ती जगह है और यहां के चाय के बगीचे तो देखते ही बनते हैं, इसीलिए यदि आप भी किसी सस्ती जगह पर घूमने का सोच रहे हैं तो ऊटी भी आपके लिए काफी अच्छी जगह है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2M5lnAq
कोई टिप्पणी नहीं