Vivo V15 और V15 Pro पर मिल रहा भारी डिस्काउंट, यहां जानें नई कीमत
नई दिल्ली: ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजन ( Amazon ) पर Vivo के कई स्मार्टफोन्स पर डिस्काउंट और ऑफर्स का फायदा मिल रहा है। इन स्मार्टफोन्स पर ग्राहक एक्सचेंज और नो-कॉस्ट ईएमआई का फायदा उठा सकते हैं। यहां कंपनी के Y और V सीरीज के स्मार्टफोन्स पर छूट दी जा रही है। लेकिन सबसे अच्छे डील के साथ आप इसी साल लॉन्च हुए Vivo V15 और V15 Pro स्मार्टफोन को खरीद सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Reliance Jio Vs Airtel Vs Vodafone Idea: जानें कौन सी कंपनी 999 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में दे रही ज्यादा का फायदा
Vivo V15 नई कीमत और स्पेसिपिकेशंस
Vivo V15 के 6 जीबी Aqua Blue कलर वेरिएंट को 19,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें 6.53 इंच का डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 2340×1080 पिक्सल है। फोन में मीडियाटेक Helio P70 octa-core चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। यह Funtouch OS 9 पर रन करता है जो एंड्रॉइड 9 पाई पर बेस्ड है। पावर के लिए फोन में 4000 एमएएच की बैटरी दी गयी है। इसके स्टोरेज को जरूरत पड़ने पर एसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए रियर में 12 मेगापिक्सल, 8 मेगापिक्सल और तीसरा 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
यह भी पढ़ें: Jio GigaFiber को टक्कर देने के लिए Airtel ऑफर कर रहा Google Home Mini, ऐसे उठाएं फायदा
Vivo V15 Pro नई कीमत और स्पेसिपिकेशंस
Vivo V15 Pro के 6 जीबी रैम और128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 23,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें 6.39 सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1,080 x 2,316 पिक्सल है। इस स्मार्टफोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। पावर के लिए फोन में 3700 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोटोग्राफी के लिए बैक में ड्यूल LED फ्लैस के साथ ट्रिपल कैमरा दिया गया है। इसमें पहला 48 मेगापिक्सल, दूसरा 8 मेगापिक्सल और तीसरा 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। वहीं सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/31M8vmr
कोई टिप्पणी नहीं