28 अगस्त को Oppo Reno 2 भारत में होगा लॉन्च, 4 रियर कैमरे और 20X जूम है लैस
नई दिल्ली: ओप्पो भारत में अपने नए स्मार्टफोन Oppo Reno 2 को 28 अगस्त को लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने Reno 2 का टीजर जारी किया है जिसमें 20x जूम कैपेसिटी के साथ चार रियर कैमरा सेटअप को टीज किया गया है। साथ ही कंपनी ने सीरीज शब्द का इस्तेमाल किया है, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि कंपनी Oppo Reno 2 के साथ Reno 2 Pro को भी पेश कर सकती है। फिलहाल कंपनी की तरफ से Reno 2 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा नहीं किया है। बता दें कि ये फोन Oppo Reno का अपग्रेड वर्जन है और इसे सबसे पहले भारत में पेश किया जा रहा है।
#OPPOReno2 #Quadcam with #20xZoom. See More, and get closer to the action. Coming first to India on 28.08.2019
— OPPO India (@oppomobileindia) August 16, 2019
Know more: https://t.co/k2Q7W98FD9 pic.twitter.com/ZkYkARAnRY
लीक रिपोर्ट्स की माने तो Oppo Reno 2 में 6.43 इंच का एमोलेड डिस्प्ले हो सकता है। फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर से लैस होगा और इसमें 8GB रैम और 128GB का इंटरनल स्टोरेज हो सकता है। साथ ही पावर के लिए फोन में 4,065 mAh की बैटरी दी जा सकती है।
यह भी पढ़ें- JIO ग्राहकों को अंबानी का सबसे बड़ा तोहफा, 50,000 की HD टीवी मु्फ्त में देगी कंपनी
Reno 10x Zoom एडिशन में 6.6 इंच का डिस्प्ले दिया गया है और स्नैपड्रैगन 855 SoC प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इसका पहला कैमरा 48 मेगापिक्सल और दूसरा 13 मेगापिक्सल और तीसरा 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। वहीं सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। पावर के लिए फोन में 4,065 एमएएच की बैटरी दी गई है। Reno 10X Zoom के 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 39,990 रुपये और 8 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 49,990 रुपये रखी गयी है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2KCnLfX
कोई टिप्पणी नहीं