Swift के दाम में मिलती है ये SUV, भारत में इससे सस्ती SUV शायद ही मिलेगी
नई दिल्ली: आज के समय में एसयूवी को भारत में सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है और खासतौर पर युवाओं को एसयूवी सबसे ज्यादा पसंद आती हैं। अगर आप भी कोई एसयूवी खरीदने का प्लान कर रहे हैं और आप एसयूवी की अधिक कीमत होने की वजह से रुक जा रहे हैं तो हम आपको भारत की सबसे ज्यादा सस्ती एसयूवी के बारे में बता रहे हैं जो सिर्फ 6.16 लाख रुपये में मिल रही है। ये suv है टाटा नेक्सॉन जो इस समय भारत की सबसे सस्ती और हाईटेक SUV है।
इंजन और पावर
पेट्रोल वेरिएंट के इंजन और पावर की बात की जाए तो tata nexon में 1198 सीसी का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है जो कि 108.5 बीएचपी की पावर और 170 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। ये इंजन 6 स्पीड एएमटी गियरबॉक्स से लैस होकर आता है। 5 सीट वाली ये एसयूवी 17 किमी प्रति लीटर का दमदार माइलेज देती है।
बाइक चलाते समय हमेशा साथ रखें ये चीज़ें, कैसी भी हो खराबी तुरंत कर लेंगे ठीक
डीजल वेरिएंट के इंजन और पावर की बात की जाए तो इस एसयूवी में 1497 सीसी का टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन दिया गया है जो कि 108.5 बीएचपी की पावर और 260 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। ये इंजन 6 स्पीड एएमटी गियरबॉक्स से लैस होकर आता है। 5 सीट वाली ये एसयूवी 21.5 किमी प्रति लीटर का दमदार माइलेज देती है।
कीमत
कीमत की बात का जाए तो इस एसयूवी की एक्स शोरूम कीमत 6.16 लाख से 10.59 लाख रुपये तक है।
महज 4 लाख में मिल रही है बेहतरीन फैमिली कार, जबरदस्त स्पेस के साथ मिलते हैं शानदार फीचर्स

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2GEpY8f
कोई टिप्पणी नहीं