Superstar Singer: म्यूजिक लीजेंड Pyarelal के सामने असम के Harshit Nath ने मचाया धमाका, मिला शानदार गिफ्ट

सोनी टीवी (sony tv) पर प्रसारित होने वाले सिंगिंग रियलिटी शो सुपरस्टार सिंगर (Superstar singer) में असम के शिवसागर के रहने वाले 10 वर्षीय हर्षित नाथ (Harshit Nath) टॉप-14 में धमाकेदार एंट्री के बाद धमाल मचा दिया। 24 अगस्त को प्रसारित 17वे एपिसोड में म्यूजिक लीजेंड प्यारेलाल रामप्रसाद शर्मा आए। ये बॉलीवुड में प्यारे लाल के नाम से मशहूर हैं। इनकी लक्ष्मीकांत के साथ जोड़ी ने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक म्यूजिक दिया है। इस एपिसोड में बच्चों लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल के कंपोज किए हुए गाने से धमाका ही कर दिया।शो में लीजेंड प्यारेलाल और उनकी पत्नी आए हर्षित नाथ ने अपने सिंगिंग से स्टेज पर शानदार परफॉर्मेंस दिया। हर्षित ने अपने सिंगिंग से जजों को हैरान कर दिया। हर्षित नितिन कुमार की टीम से हैं। अपने परफॉर्मेंस में हर्षित ने पहले ये जीवन है इस जीवन का फिर ड्रीम गर्ल गाने पर धमाल मचा दिया। दोनों ही गानों को लक्ष्मकांत-प्यारेलाल की जोड़ी ने कंपोज किया किया था। परफॉर्मेंस के वक्त प्यारेलाल सहित सभी जज वाह-वाह करते और झूमते नजर आए। हर्षित ने अपने परफॉर्मेंस से समां ही बांध दिया। परफॉर्मेंस के बाद सभी जजों ने दोनों की खूब तारीफ की। साथ ही जजों ने दोनों के हुनर पर मुहर लगा दी।प्यारेलाल की पत्नी ने गिफ्ट में दिए जूतेहर्षित के परफॉर्मेंस के बाद प्यारेलाल ने कहा किशोर दा की याद आ गई मुझे। मैं तो ये कहूंगा कि सरस्वती मां का आशिर्वाद है इनपर। क्या कहूं मैं। बहुत बढ़िया। इसके बाद हिमेश रेशमिया ने अपने अंदाज में गाकर हर्षित की तारीफ की। वहीं जावेद अली ने कहा, इतना सुर में इतना बंधा हुआ परफॉर्मेंस। मैं मानता हूं कि यह हर्षित का बेस्ट परफॉर्मेंस है। बहुत बढ़िया। इसके बाद प्यारेलाल की पत्नी ने हर्षित को गिफ्ट दिया। जब गिफ्ट को खोलकर देखा गया तो उसमें से जूते निकले। इस शानदार गिफ्ट के मिलने के बाद हर्षित ने कहा इतने बड़े लीजेंड से मुझे गिफ्ट मिला। ये गिफ्ट पाकर मैं गर्व महसूस कर रहा हूं।फुटपाथ पर सब्जी बेचते हैं हर्षित के पिताबता दें कि हर्षित के पिता फुटपाथ पर वेजिटेबल बेचते हैं। शो में हर्षित चप्पल पहनकर आए थे। हर्षित के पिता 250 रुपए हर रोज कमाते हैं। वे अपने घर का किराया 1500 रुपए देते हैं। उनके पास उतने पैसे नहीं हैं कि वे हर्षित को अच्छी परवरिश दे सकें। लेकिन हर्षित इतना टैलेंटेड है कि उसके छोटे से घर की दीवार ट्रॉफियों से भरी हुई हैं।हिमेश रेशमिया, अलका याग्निक और जावेद अली हैं जजबता दें कि टॉप-14 कंटेस्टेंट्स सिलेक्ट कर लिए गए हैं। सिलेक्ट होने वाले कंटेस्टेंट्स को सुपरस्टार सिंगर का मेडल दिया गया था। गौर हो कि यह बच्चों का सिंगिंग रियलिटी शो है। इसके 15 साल से कम उम्र के बच्चे शामिल किए गए हैं। इसके जजों में हिमेश रेशमिया, अलका याग्निक और जावेद अली हैं। वहीं शो के एंकर जय भानुुशाली हैं। शो को गुरु-शिष्य के कंसेप्ट पर तैयार किया गया है। जिसमें चार गुरु को रखा गया है। जिनमें ज्योतिका तंगरी, सलमान अली, नितिन कुमार और सचिन वाल्मीकि शामिल हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2MC4QEm
कोई टिप्पणी नहीं