Breaking News

आज से शुरू हुई Samsung Galaxy Note 10 सीरीज की बिक्री, इन 7 स्टेप्स के जरिए जानें सबकुछ

नई दिल्ली: Samsung के Galaxy Note 10 सीरीज को भारत में पेश कर दिया गया है। इस सीरीज के दोनों ही स्मार्टफोन को 23 अगस्त यानी आज से बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। ग्राहक फोन को आज दोपहर 12 बजे से कई रिटेल स्टोर्स और ऑनलाइन पोर्टल से खरीद सकते हैं। कंपनी ने इस बार के नोट सीरीज और एस पेन को पहले के मुकाबले ज्यादा अपडेट के साथ पेश किया है।

1. Samsung Galaxy Note 10 को भारत में एक ही वेरिएंट में पेश किया गया है। जबकि Galaxy Note 10 Plus दो वेरिएंट के साथ आता है।

2. Samsung Galaxy Note 10 की कीमत 69,999 रुपये है। जबकि Galaxy Note 10 Plus की शुरुआती कीमत 79,999 रुपये है।

3. Samsung Galaxy Note 10 तीन कलर वेरिएंट Aura Glow, Aura Red और Aura Black के साथ आता है। वहीं, Galaxy Note 10 Plus भी तीन कलर वेरिएंटAura Glow, Aura White और Aura Black के साथ आता है।

4. कंपनी का नोट सीरीज बड़े स्क्रीन साइज के साथ आता है। Galaxy Note 10 में 6.3 इंच का डिस्प्ले और Galaxy Note 10 Plus को 6.8 इंच के बड़े डिस्प्ले साइज के साथ पेश किया गया है।

5. फोटोग्राफी के लिए Galaxy Note 10 और Note 10 Plus में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इसमें पहला कैमरा 12 मेगापिक्सल का एफ/2.1 अपर्चर, दूसरा एफ/ 2.2 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल और तीसरा 12 मेगापिक्सल का कैमरा है। वहीं फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 10 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

6. Galaxy Note 10 में 3500 एमएएच की बैटरी दी गई है। वहीं, Galaxy Note 10 Plus में पावर के लिए 4300 एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है।

7. दोनों ही स्मार्टफोन में ऑक्टाकोर एक्सीनॉस 9825 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। वहीं ये फोन एंड्रॉयड 9 पाई पर रन करते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2MyytGu

कोई टिप्पणी नहीं