Breaking News

आज 5.25 हजार साल बाद बन रहा है अद्भुत योग, इसलिए खास है ये कृष्ण जनमाष्टमी


ज्योतिषाचार्य भारत ज्ञान भूषण और इंडियन काउंसिल ऑफ एस्ट्रोलॉजी के संयुक्त सचिव आचार्य कौशल वत्स के अनुसार, इस वर्ष भी वही योग बन रहे हैं जो करीब सवा पांच हजार साल पूर्व कृष्ण जन्म पर बने थे। लगभग यही योग 23 अगस्त की मध्य रात्रि में 12:12 बजे पर बन रहे हैं।ज्ञात हो कि भगवान कृष्ण का जन्म प्राकट्य सवा पांच हजार वर्ष पूर्व भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी व्यापनी अर्धरात्रि में 12:00 बजे हुआ था। उस समय चंद्रमा अपनी उच्च की वृष राशि और रोहिणी नक्षत्र में था। समय लग्न वृष था। सूर्य अपनी स्वयं की सिंह राशि और शनिदेव उच्च की तुला राशि पर थे। कृष्ण जन्म के समय कालसर्प योग विराजमान था। मेरठ में इस्कॉन मंदिर की ओर से इस बार 23 और 24 अगस्त को दो स्थानों पर भव्य आयोजन होंगे। इसमें सुपरटेक स्पोर्ट्स सिटी और गढ़ रोड स्थित मंडप में कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में रॉक बैंड, कृष्ण लीला, 56 भोग आदि का आयोजन होगा। कार्यक्रम का बजट करीब बीस लाख रुपये तय किया गया है।कुटी चौराहा दुर्गा मंदिर, मयूर विहार शिव मंदिर, जयदेवीनगर गोल मंदिर, जागृति विहार मंशा देवी मंदिर, वैशाली कॉलोनी राधा कृष्ण मंदिर, सम्राट पैलेस राज राजेश्वरी मंदिर, नौचंदी चंडी देवी मंदिर, सूरजकुंड मनोहर नाथ मंदिर, फूलबाग कॉलोनी स्थित मंदिर, सूरजकुंड सती मंदिर, मोहनपुरी महाकाली मंदिर, बच्चा पार्क कंठी माता मंदिर, भाटवाड़ा दुर्गा मंदिर, बजाजा शिव मंदिर, रेलवे रोड विश्वनाथ महादेव मंदिर, दुर्गा मंदिर दिल्ली रोड, धानेश्वर नाथ मंदिर सदर, वामन भगवान आदि मंदिरों में आयोजन होंगे।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2MxhEfj

कोई टिप्पणी नहीं