Breaking News

Reliance Jio Freedom sale: महज 141 रुपये में Jio Phone 2 कर सकते है बहन को गिफ्ट

नई दिल्ली: रिलायंस जियो ने Freedom sale 2019 का आयोजन किया है। इस सेल में JioPhone 2 को ओपन सेल में बेचा जा रहा है। अगर रक्षाबंधन पर अपने बहन या छोटे भाई को जियो फोन 2 गिफ्ट करना चाहते हैं तो jio.com से खरीद सकते हैं। JioPhone 2 की कीमत 2,999 रुपये है। अगर ज्यादा बजट नहीं है तो परेशान होने की जरूरत नहीं हैं, क्योंकि कंपनी अपने ग्राहकों को EMI का भी ऑप्शन दे रही है, जिसके तहत मजह हर महीने 141 रुपये चुका कर भी फोन खरीद सकते हैं। इससे पहले भी कई बार इस फोन का फ्लैश सेल लगाया गया है, जहां चंद मिनटों में फोन आउट ऑफ स्टॉक हो गया।

जियो फोन के प्लान की कीमत 49 रुपये, 99 रुपये और 153 रुपये है। इन सभी प्लान की वैलिडिटी 28 दिन है। 49 रुपये के रिचार्ज प्लान में यूजर्स को हर दिन 50SMS के साथ 1GB डेटा मिलेगा। वहीं, 99 रुपये के प्लान में 300SMS के साथ 14GB डेटा मिलेगा। जबकि 153 रुपये वाले रीचार्ज प्लान में यूजर को अनलिमिटेड SMS के साथ 42GB डेटा मिलेगा। इन प्लान में फ्री वॉइस कॉलिंग भी मिलेगी। इस प्लान का लाभ दोनों जियो फोन के यूजर्स उठा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- 21 अगस्त को Mi A3 भारत में होगा लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरे के साथ मिलेंगे ये बेहतरीन फीचर्स

Jio Phone 2 में 2.4 इंच का QVGA डिस्प्ले दिया गया है। अगर फीचर की बात करें तो इसमें 512 एमबी की रैम दी गयी है और 4 जीबी इंटरनल मेमोरी दी गयी है। जरूरत पड़ने पर एसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज को 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन KAI ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। फोन में 2 मेगापिक्सल का रियर और o.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह ड्यूल सिम को सपोर्ट करता है। फोन में पावर के लिए 2,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में एलटीई बैंड 3.5.40, 2जी बैंड- 900/1800, Wifi, GPS, FM, NFC, VoLTE और VoWiFi व लाउड मोनो स्पीकर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन फुल क्वॉर्टी कीपैड के साथ आ रहा है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2OV6KSr

कोई टिप्पणी नहीं