Breaking News

Huawei Y9 Prime 2019 ऑफलाइन बिक्री के लिए उपलब्ध, यहां से खरीदें

नई दिल्ली: स्मार्टफोन Huawei Y9 Prime 2019 आज से भारत में ऑफलाइन स्टोर्स सेल के लिए उपलब्ध है। ये कंपनी का पहला स्मार्टफोन है जिसे पॉप-अप कैमरे के साथ भारत में उतारा गया है। ग्राहक फोन को Croma और Poorvika स्टोर्स से खरीद सकते हैं। इस फोन को कंपनी ने एक ही रैम वेरिएंट में पेश किया है।

स्पेसिफिकेशन्स

हुवावे वाई9 प्राइम 2019 स्मार्टफोन में 6.59 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन (1080x2340 पिक्सल) है और आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। फोन एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित ईएमयूआई 9.0 पर रन करता है और इसमें हाई-सीलिकन किरिन 710F प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। Huawei Y9 Prime 2019 में 4 जीबी रैम मौजूद है। अगर स्टोरेज की बात करें तो फोन को 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज दिया गया है। इसकी कीमत 15,990 रुपये है।

यह भी पढ़ें- Reliance Jio Freedom sale: महज 141 रुपये में Jio Phone 2 कर सकते है बहन को गिफ्ट

कैमरा

फोटोग्राफी की बात करें तो रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें पहला अल्ट्रा वाइड एंगल से लैस 16 मेगापिक्सल, दूसरा 8 मेगापिक्सल और तीसरा 2 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का पॉप-अप कैमरा दिया गया है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए जीपीएस, यूएसबी-टाइप सी, 4जी एलटीई, ब्लूटूथ और वाई-फाई मौजूद है। वहीं रियर में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है और स्मार्टफोन का डाइमेंशन 163.5x77.3x8.8 मिलीमीटर है और वजन 196.8 ग्राम है। पावर के लिए 4000एमएएच की बैटरी दी गयी है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Z4y2We

कोई टिप्पणी नहीं