Raksha Bandhan: इस बार नहीं है यह दोष, राखी पर बन रहे हैं ऐसे संयोग

हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई में रक्षासूत्र बांधकर उसकी लंबी उम्र और सुख की कामना ईश्वर से करती हैं तो वहीं भाई अपनी बहन को उसकी रक्षा का वचन देता है। इस साल यह त्योहार 15 अगस्त को मनाया जाएगा।इस साल रक्षाबंधन का त्योहार कई मायनों में खास रहने वाला है। इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा का साया नहीं रहेगा। ज्योतिषाचार्य मदन गोपाल तिवारी ने बताया कि कई साल बाद इस दिन भद्रा का साया नहीं है। भद्राकाल के दौरान शुभ कार्य नहीं किए जाते इसलिए इस बार राखी बांधने के शुभ मुहूर्त को लेकर बहनों को परेशान होने की जरूरत नहीं है।इसके आलावा राखी पर इस बार कई शुभ संयोग भी बन रहे हैं। रक्षाबंधन 2019 के दिन श्रावण नक्षत्र, सौभाग्य योग, सूर्य का कर्क राशि में प्रवेश और चंद्रमा मकर राशि में रहेगा। इसके अतिरिक्त रक्षाबंधन के चार दिन पहले गुरु मार्गी होंगे यानि सीधी चाल चलेंगे। इस बार रक्षाबंधन गुरुवार के दिन पड़ने से बेहद शुभ संयोग बनेगा।पूर्णिमा तिथि 14 अगस्त, बुधवार को दिन में 2:47 बजे से शुरू होगी जो 15 अगस्त की शाम 4:23 बजे तक रहेगी। राहुकाल दिन में 1:30 बजे से दोपहर 3 बजे है। इसलिए राहुकाल के समय को छोड़कर शुभ मुहूर्त में रक्षाबंधन बांधना मंगलकारी रहेगा।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2H5NPOx
कोई टिप्पणी नहीं