HTC एक बार फिर भारतीय मार्केट में करने जा रही वापसी, HTC Desire 19 + हो सकता है लॉन्च
नई दिल्ली: ताइवान की मोबाइल मेकर कंपनी HTC अपने नए स्मार्टफोन के साथ एक बार फिर भारतीय मार्केट में कमबैक करने की तैयारी में है। कंपनी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर एक टीजर पोस्ट किया है। इस 36 सकेंड के वीडियो में कंपनी ने अपने अब तक के बेस्ट स्मार्टफोन के बारे में बताया और आने वाले स्मार्टफोन की अधिकारिक पुष्टि भी की है।
यह भी पढ़ें: अब WhatsApp पर कई बार फॉरवर्ड किए गए मैसेज में होगा डबल ऐरो आइकन, अफवाहों को रोकने में मिलेगी मदद
HTC Desire 19 Plus भारत में हो सकता है लॉन्च
टीजर में दिखाए गए झलक में कंपनी के आने वाले स्मार्टफोन में वॉटरड्रॉप डिस्प्ले देखा जा सकता है। इसके अलावा यह भी जानकारी मिलती है कि फोन को इसी साल 2019 में लॉन्च किया जाएगा। रिपोर्ट की माने तो HTC Desire 19 Plus को भारत में लॉन्च किया जा सकता है जिसे इसी साल जून में ताइवान में लॉन्च किया गया था। हालांकि की टीजर में स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की जानकारी नहीं दी गई है।
यह भी पढ़ें: BSNL ने अपने 1,699 रुपये वाले प्लान में किया बदलाव, अब मिलेगी 455 दिनों की वैलिडिटी
Hello India! Our journey of innovation continues.
— HTC India (@HTC_IN) August 12, 2019
Can you guess what's coming next?#htcIndia pic.twitter.com/bTavBjvcUw
HTC Desire 19 Plus स्पेसिफिकेशंस और कैमरा
HTC Desire 19 Plus में 6.2 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। यह Helio P35 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। फोन एंड्रॉयड 9.0 पाई पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है, जो 13, 8 और 5 मेगापिक्सल का है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। पावर के लिए फोन में 3850 एमएएच की बैटरी दी गई है।
यह भी पढ़ें: 64MP कैमरा वाले स्मार्टफोन्स से लेकर Samsung Galaxy Note सीरीज की लॉन्च तक, ये हैं इस हफ्ते की पांच बड़ी टेक ख़बरें
यह भी पढ़ें: यहां हो रही Samsung Galaxy Note 10 और Galaxy Note 10 Plus की प्री-बुकिंग, जानें कीमत
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2MeWt1m
कोई टिप्पणी नहीं