OnePlus TV के स्पेसिफिकेशंस की जानकारी लीक के जरिए आई सामने, यहां जानें सबकुछ
नई दिल्ली: चाइना की प्रीमियम स्मार्टफोन मेकर कंपनी वनप्लस ( OnePlus ) अपने नए सेगमेंट में एंट्री करने के लिए पुरी तरह से तैयार है। कंपनी ने इसी हफ्ते अपने आने वाले स्मार्ट टीवी के डिस्प्ले साइज की जानकारी दी है। वनप्लस टीवी 55 इंच स्क्रीन के साथ आएगा। उम्मीद की जा रही है कि इस टीवी को अगले महीने के आखिर में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि कंपनी ने इसकी लॉन्चिंग और स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानकारी नहीं दी है। लेकिन अब इसके फीचर्स की जानकारी लीक के जरिए सामने आई है।
यह भी पढ़ें: Weekly Recap: Samsung Galaxy Note 10 सीरीज की लॉन्चिंग से लेकर Airtel के डाटा ऑफर तक, ये रही 5 बड़ी ख़बरें
लीक स्पेसिफिकेशंस
लीक रिपोर्ट की माने तो वनप्लस स्मार्ट टीवी में 2560 एमबी रैम के साथ मीडियाटेक MT5670 प्रोसेसर होगा। वहीं, चिपसेट में ARM Mail G51 GPU दिया गया है। इसका रेजॉलूशन ( 1920x1080 ) होगा। यह टीवी एंड्रॉयड 9 पाई पर काम करेगा और इसका स्क्रीन 4K टेक्नोलॉजी पर काम करेगा।
यह भी पढ़ें: BSNL के ब्रॉडबैंड प्लान्स पर अब मिलेगा 1 साल का अमेजन प्राइम मेंबरशिप, ऐसे उठाएं कैशबैक का फायदा
चार स्क्रीन साइज के साथ आएगा OnePlus TV
इससे पहले आई रिपोर्ट की माने तो वनप्लस टीवी को 43, 55, 65 और 75 इंच स्क्रीन साइज में पेश किया जाएगा। इनमें से कंपनी ने 55 इंच डिस्प्ले वाले टीवी की घोषणा कर दी है। OnePlus के स्मार्ट Tv को लेकर पिछले साल जानकारी तब सामने आई जब कंपनी के सीईओ Pete Lau ने जानकारी दी थी कि कंपनी स्मार्ट टीवी पेश करने की योजना बना रही है। इसके बाद इस टीवी को लेकर कई रिपोर्ट्स सामने आई है। वहीं, टीवी मार्केट में कंपनी की योजनाओं को लेकर Pete Lau ने कहा था कि आज केंद्र स्मार्टफोन है लेकिन कंपनी जल्द ही अपने नए सेग्मेंट में टीवी को भी जोड़ेगी।
यह भी पढ़ें: OnePlus TV 55 इंच QLED डिस्प्ले के साथ आएगा, कंपनी ने दी जानकारी
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2U4Hg47
कोई टिप्पणी नहीं