OnePlus 7 और 7 Pro को इन शानदार ऑफर्स के साथ खरीदने का मौका, जानें फीचर्स
नई दिल्ली: ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजन ( Amazon ) पर OnePlus 7 और 7 Pro को शानदार ऑफर्स के साथ खरीदा जा सकता है। अगर आप खरीदारी के दौरान एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आपको 2,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा ग्राहक नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन का फायदा भी उठा सकते हैं।
OnePlus 7 और 7 Pro कीमत
OnePlus 7 को दो वेरिएंट के साथ पेश किया गया है। इसके 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 32,999 रुपये और 8 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 37,999 रुपये है। दूसरी तरफ OnePlus 7 pro को तीन वेरिएंट के साथ पेश किया गया है। इसके 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 48,999 रुपये है। इस फोन के 8 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 52,999 रुपये और सबसे महंगे वेरिएंट 12 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज को 57,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। दोनों ही स्मार्टफोन के Mirror Blue, Nebula Blue, Grey, Red और Almond कलर ऑप्शन को सेल के लिए लिस्ट किया गया है।
OnePlus 7 स्पेसिफिकेशंस
स्मार्टफोन 6.41 इंच वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले के साथ आता है। यह ऐंड्रॉयड 9 पाई बेस्ड oxygenOS ओएस पर काम करता है। इसमें लेटेस्ट ऑक्टा-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसमें पहला कैमरा 48 मेगापिक्सल सोनी IMX586 सेंसर और दूसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल डेफ्थ सेंसर है। वहीं, सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। पावर के लिए फोन में OnePlus 6T की तरह ही 3700 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 20W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है।
OnePlus 7 Pro स्पेसिफिकेशंस
इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच का QHD+ फ्लूइड ऐमोलेड डिस्प्ले दिया गया है जिसका रेजॉलूशन (3120x1440) पिक्सल है। यह फोन भी ऐंड्रॉयड 9 पाई बेस्ड oxygenOS ओएस पर काम करता है। इसमें क्वॉलकम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इसका पहला कैमरा f/1.6 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का सेंसर है। इसके अलावा फोन में f/2.2 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड ऐंगल कैमरा और 3X ऑप्टिकल जूम के साथ 8 मेगापिक्सल का टेलिफोटो कैमरा है जो f/2.4 अपर्चर के साथ आता है। सेल्फी के फोन में 16 मेगापिक्सल का पॉप-अप कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन 4000 एमएएच बैटरी के साथ आता है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2TKeu8D
कोई टिप्पणी नहीं