रिटायर होने के 4 साल बाद आया इस प्रवक्ता का Result, उड़ गए सबके होश

अरुणाचल प्रदेश में कार्यरत गणित प्रवक्ता के साथ घटित एक चौकानें वाला मामला सामने आया है। प्रवक्ता के पद से सेवानिवृत्त देवदत्त मिश्र उस समय भौचक रह गए जब उन्हें पता चला कि माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड प्रयागराज की तरफ से प्रधानाचार्य के पद चयन कर लिया गया है। चार साल पूर्व प्रवक्ता पद से सेवानिवृत्त देवदत्त ने 8 वर्ष पूर्व इस पद के लिए आवेदन भरा था। आपको बता दें कि भटनी क्षेत्र के जिगिना मिश्र निवासी देवदत्त मिश्र राजकीय माध्यमिक विद्यालय अलांग पश्चिम सियांग अरुणाचल प्रदेश में गणित प्रवक्ता पद पर कार्यरत थे। वह 60 वर्ष की उम्र में 30 जून 2015 को सेवानिवृत्त हो गए। उन्होंने बताया कि जब वह गणित प्रवक्ता पद पर तैनात थे तो 2011 में माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड प्रयागराज की तरफ से इंटर कालेजों में प्रधानाचार्य पद के लिए विज्ञप्ति प्रकाशित हुई थी। उन्होंने भी आवेदन किया था। आवेदन के चार वर्ष बाद प्रयागराज मंडल के लिए 2015 व आजमगढ़ मंडल के लिए 2013 व 2015 में इंटरव्यू दिया। उस समय सेवानिवृत्त नहीं हुए थे। इंटरव्यू के कुछ माह बाद वह सेवानिवृत्त हो गए। पांच दिन पूर्व माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड प्रयागराज ने परिणाम घोषित कर दिया। ज्ञात हो कि प्रयागराज मंडल में हरिशंकर पांडेय इंटर कालेज लालापुर में प्रथम वरीयता में चयन हुआ है। जबकि आजमगढ़ मंडल में जयप्रकाश इंटर कालेज सेवाश्रम जय प्रकाश नगर बलिया में द्वितीय वरीयता पर चयन हुआ है। उन्होंने बताया कि मैं 60 वर्ष की उम्र में सेवानिवृत्त हो चुका हूं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Z5N3as
कोई टिप्पणी नहीं