Honda के टू-व्हीलर्स में आई ये बड़ी खामी, कंपनी ने वापस मंगवाए 50,034 यूनिट्स
नई दिल्ली: होंडा मोटरसाइकल्स ऐंड स्कूटर्स इंडिया ने अपने 50,034 टू-व्हीलर्स को रीकॉल किया है। जानकारी के मुताबिक़ टू-व्हीलर्स के फ्रंट ब्रेक्स में कुछ खामी है जिसकी वजह से कंपनी ने इतनी भारी संख्या में वाहनों को रीकॉल किया है। ये खामी किसी एक ख़ास टू-व्हीलर में नहीं है बल्कि कई अलग-अलग मॉडल्स में है जिसकी वजह से इनकी संख्या इतनी ज्यादा बढ़ गयी है। अगर आपके भी वाहन को रीकॉल किया जाता है तो इसकी अनदेखी बिल्कुल भी नहीं करनी चाहिए क्योंकि ऐसा करने से आप मुश्किल में पड़ सकते हैं।
Honda की तरफ से बताया गया है कि बाइक्स और स्कूटर्स के 50,034 यूनिट्स मंगवाए गए हैं। कंपनी ने कहा है कि, 'होंडा ने फ्रंट-ब्रेक मास्टर सिलेंडर में क्वॉलिटी से जुड़ी एक खामी की पहचान की है। इस खामी की वजह से इन टू-वीलर्स के सामने वाले पहिये को घूमने में कठिनाई हो सकती है और पहिया जाम भी हो सकता है।'
जिन टू-व्हीलर्स को वापस मंगवाया गया है उन सभी को 4 फरवरी से 3 जुलाई 2019 के बीच बनाया गया था और इनमें Honda Aviator (डिस्क), Activa 125 (डिस्क), Grazia (डिस्क) और CB Shine (सेल्फ डिस्क) CBS वेरियंट शामिल हैं।
कंपनी ने कहा है कि एहतियात के तौर पर स्वेच्छा से इन मॉडल्स की जांच की जा रही है। अगर जरूरत हुई तो खामी वाले पार्ट को बदला जाएगा। इसके लिए ग्राहकों को कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा, यानी इस पार्ट को फ्री में बदला जाएगा।
अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आपके वाहन में कोई खराबी तो नहीं है तो आप भी इसके बारे में आसानी से पता कर सकते हैं। इसके लिए कंपनी की ऑफिशल वेबसाइट पर 'सर्विस कैम्पेन' सेक्शन में जाना होगा। सर्विस कैम्पेन सेक्शन में इन टू-वीलर्स की लिस्ट दी गई है, जिस पर क्लिक करने पर एक बॉक्स दिखेगा। इस बॉक्स में VIN (वीइकल आइडेंटिफिकेशन नंबर) सबमिट करने पर इसकी जानकारी मिल जाएगी कि आपका टू-वीलर इस कैम्पेन का हिस्सा है या नहीं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2YDDQG4
कोई टिप्पणी नहीं