FIFA वर्ल्ड कप: पूर्वोत्तर के चार खिलाड़ी पेश करेंगे चुनौती, जीत पर होगी भारत की नजर

भारतीय फुटबाॅल टीम के कोच इगोर स्टीमाॅक ने भारतीय टीम की 35 नामों की घोषणा की है। जिसमें पुर्वोत्तर राज्य मिजोरम व असम के दो-दो खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। कोच ने जानकारी ये जानकारी एक ट्वीट के जरिए दी है। जिसमें सभी नामों को लिखा गया है। ये सभी खिलाड़ी गोवा में होने वाले ट्रेनिंग कैंपों में हिस्सा लेंगे। जिन 35 खिलाड़ियों को अभ्यास सत्र के लिए चुना गया है उनमें असम से हालीचरण नारजारे व विनीत राय व मिजोरम से जेरी लालरिनजुआला एवं लाललियांजुएला चांग्टे हैं। ये अभ्यास सत्र गोवा में 20 अगस्त से शुरू होगी। ओमान से मैच होने से पहले टिम क्वालिफायर मैच का भी आयोजन किया जाएगा। जिसका आयोजन 5 सितंबर 2019 को इंदिरा गांधी एथलेटिक्स स्टेडियम गुवाहाटी में आयोजन किया जाएगा, जिसमें भारतीय टीम ओमान से खेलेगी। सभी प्रतियोगिता का आयोजन 2022 में फिफा विश्व कप की तैयारियों को देखकर किया जा रहा है। संभावित खिलाड़ी इस प्रकार हैंगोलकीपर-गुरप्रीत सिंह संधू, अमरिंदर सिंह, कमलजीत सिंह, विशाल कैथडिफेंडर-राहुल भेके, निशु कुमार, प्रीतम कोटाल, अनस एडाथोडिका, संदेश झिंगन, अनवर अली (जूनियर), नरेंद्र गहलोत, सार्थक गोलूई, आदिल खान, सलाम रंजन सिंह, सुभाशीष बोस, जेरी लालरिंजुआला, मंडार राव देसाईमिडफील्डर-निखिल पुजारी, उदांता सिंह, अनिरुद्ध थापा, रेनियर फर्नांडीस, विनीत राय, सहल अब्दुल समद, अमरजीत सिंह, प्रणॉय हल्धर, रोलिन बोर्गेस, ब्रैंडन फर्नांडिस, लाललियांजुएला चांग्टे, हालीचरण नारजारे, आशिक कुरुयन फॉरवर्ड-बलवंत सिंह, सुनील छेत्री, जोबी जस्टिन, फारुख चौधरी, मनवीर सिंह
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2OM2JQs
कोई टिप्पणी नहीं