BSNL का 49 रुपये वाला प्रीपेड प्लान लॉन्च, 180 दिनों की वैलिडिटी के दौरान मिलेगा इन सर्विस का फायदा
नई दिल्ली: सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ( BSNL ) ने अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए एक नया प्लान लॉन्च किया है। कंपनी ने इस प्लान का नाम PV-49 रखा है। लंबी वैलिडिटी के साथ आने वाले इस प्लान में यूजर्स वॉयस कॉलिंग और डाटा का लाभ उठा सकते हैं। तो आइए विस्तार से जानते हैं कि कंपनी अपने इस प्लान में यूजर्स को क्या-क्या सुविधाएं दे रही है।
यह भी पढ़ें: अब जल्द ही सरकारी साइट GeM से कर सकेंगे ऑनलाइन शॉपिंग, मिलेंगी ये बड़ी सुविधाएं
BSNL PV-49 रुपये प्लान
कंपनी के 49 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की वैधता180 दिनों की है। इस प्लान में यूजर्स को 15 दिनों के लिए 1 जीबी डाटा का लाभ मिलेगा। इस अवधि के बाद अगर डाटा खत्म होता है तो यूजर्स को इसके लिए रिचार्ज कराने की जरूरत पड़ेगी। इसके अलावा यूजर्स को 9 दिनों के लिए 250 मिनट रोजाना लोकल और नेशनल कॉलिंग की सुविधा मिलती है। कॉलिंग की अवधि के बाद यूजर्स को 40 पैसे प्रति मिनट की दर से भुगतान करना होगा। मतलब की इस प्लान में ग्राहकों को पूरे 180 दिनों के लिए मुफ्त इनकमिंग कॉलिंग का फायदा मिलेगा। फिलहाल इस प्लान को मध्य-प्रदेश सर्किल के लिए पेश किया गया है।
यह भी पढ़ें: HTC Wildfire X की आज पहली सेल, जानें कीमत और ऑफर्स
BSNL 1,098 रुपये प्लान
बीएसएनएल के 1,098 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में बदलाव कर अब इसकी वैधता को घटा दिया गया है। जहां पहले इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की थी वहीं अब इसे घटा कर 75 दिन कर दिया गया है। इसके अलावा इस प्लान में डाटा बेनिफिट को भी सिमित कर दिया गया है। अब यूजर्स को कुल 375 जीबी डाटा का लाभ मिलेगा। वहीं, पहले की तरह ही दिल्ली और मुंबई समेत देशभर में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा और रोजाना 100 एसएमएस का फायदा दिया जा रहा है। इस प्लान में यह बदलाव देशभर के सभी सर्कल्स में किया गया है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/33OZ1cb
कोई टिप्पणी नहीं