हॉकी खिलाड़ी लालरेमसियामी का बड़ा बयान, भविष्य में एशियाई खेलों की गलती नहीं दोहराएंगे

भारतीय महिला हॉकी टीम की युवा और प्रतिभाशाली फॉरवर्ड खिलाड़ी लालरेमसियामी ने कहा कि पिछले साल एशियाई खेलों के फाइनल में भारतीय टीम जापान से 1-2 से हार कर तोक्यो ओलंपिक का टिकट हासिल करने से चूक गयी थी।उन्होंने कहा, हमने एशियाई खेलों में काफी अच्छा प्रदर्शन किया और हमें पता था कि टूर्नामेंट जीतकर हम ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लेते। हमने टूर्नामेंट के दौरान भी काफी मेहनत किया था लेकिन कुछ गलतियां कर बैठे।एफआईएच सीरिज के फाइनल में जापान को 3-1 से हराया रानी रामपाल के नेतृत्व में हालांकि टीम ने जून में एफआईएच महिला सीरिज फाइनल्स के खिताबी मुकाबले में जापान को 3-1 से हराकर एशियाई खेलों का बदला चुकता किया था। उन्होंने कहा, इसके बाद, हमने तय किया कि हम एफआईएच महिला सीरिज के फाइनल में अपनी गलतियों को नहीं दोहराएंगे और हम उसी जापानी टीम के खिलाफ प्रतियोगिता में विजय प्राप्त करेंगे जिसे हम 18वें एशियाई खेलों के फाइनल में हार गए थे।विश्व रैंकिंग में 10वें स्थान पर भारतीय टीमविश्व रैंकिंग में 10वें स्थान पर काबिज भारतीय टीम तोक्यो में चीन (विश्व रैंकिंग 11), जापान (विश्व रैंकिंग 14) और आस्ट्रेलिया के खिलाफ 17 अगस्त से शुरू होने वाली ओलंपिक टेस्ट स्पर्धा में भाग लेंगी।लालरेमसियामी ने कहा, टीम ओलंपिक टेस्ट स्पर्धा से पहले आत्मविश्वास से भरी है क्योंकि हमने अभ्यास सत्र के दौरान कड़ी मेहनत की है। राष्ट्रीय शिविर में हर सत्र को ओलंपिक क्वालीफायर को ध्यान में रखकर अयोजित किया जाता था। हमें लगता है कि हमारे पास ऐसी टीम है जो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर इतिहास रच सकती है। मिजोरम की 19 साल की इस खिलाड़ी ने कहा कि हॉकी इंडिया के विभिन्न शिविरों ने खिलाड़ियों के खेल को सुधारने में काफी मदद की है।उन्होंने कहा, हॉकी इंडिया के द्वारा आयोजित विशेष सत्र में हम ने लगातार अपने खेल में सुधार किया है। हमने खिलाड़ियो को टैकल करने, मैन टू मैन मार्किंग जैसे खेल के विभिन्न पहलुओं पर ध्यान दिया हैं। मुझे लगता है कि हमारा आत्मविश्वास काफी बढ़ा है। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम आस्ट्रेलिया जैसी शीर्ष रैंकिंग की टीम को ओलंपिक टेस्ट स्पर्धा में कड़ी टक्कर दे सकती है।पिता के निधन के बाद भी लालरेमसियामी ने जापान में खेला था फाइनलभारतीय महिला हॉकी टीम ने एफआईएच वुमन्स सीरीज फाइनल्स टूर्नामेंट का खिताब जीता था। फाइनल मैच से दो दिन पहले लालरेमसियामी के पिता लालथनसंगा जोट का हार्ट अटैक से निधन हो गया था। फिर भी उन्होंने हिरोशिमा में फाइनल मैच खेला। भारत ने मेजबान जापान को 3-1 से हराकर टूर्नामेंट जीता। केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने भी ट्वीट के जरिए लालरेमसियामी के मैच खेलने के फैसले की सराहना की थी।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2MDixC7
कोई टिप्पणी नहीं