Breaking News

पूर्व टेस्ट क्रिकेटर अजय रतरा को मिली असम टीम की जिम्मेदारी


पूर्व भारतीय टेस्ट क्रिकेटर अजय रतरा को असम टीम की जिम्मेदारी मिली है। रातरा असम की टीम को रणजी ट्रोफी, विजय हजारे और सैय्यद मुश्ताक अली ट्रोफी के लिए टीम को प्रशिक्षण देंगे। इससे पहले अजय रतरा ने बिहार, गोवा और पंजाब रणजी टीम के खिलाड़ियों को भी प्रशिक्षण दिया है। अजय एनआईटी तीन में रहते हैं। इनके प्रशिक्षण में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने पंजाब रणजी टीम के कोच रहते हुए युवराज सिंह और हरभजन सिंह को प्रशिक्षण दिया था। उनके कार्यकाल के दौरान पंजाब ने टी-20 की सुपर लीग के लिए क्वॉलिफाई किया था। उनके गोवा का कोच रहते हुए टीम ने वीनू मांकड़ ट्रोफी में शानदार प्रदर्शन किया। अजय रतरा ने बताया कि वह राज्यों की टीम के मुख्य प्रशिक्षक रहे हैं, जबकि एनसीए बीसीसीआई के फील्डिंग कोच रहे हैं। वह पांच वर्षों से इनके साथ जुड़े हुए हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Ylp63o

कोई टिप्पणी नहीं