Breaking News

फिंगरप्रिंट समेत व्हाट्सएप में आए पांच नए शानदार फीचर, क्या अपने किए यूज


व्हाट्सएप समय—समय पर अपने यूजर्स के लिए नए-नए फीचर देता रहता है। इसी के चलते अब दुनियभर में Whatsapp के यूजर्स की संख्या 150 करोड़ से अधिक हो गई है। अब यह कंपनी एंड्रॉयड और iOS के लिए इनके बीटा एप में पांच नए फीचर्स की टेस्टिंग कर रही है। जल्द ही ये फीचर आपके व्हाट्एप में दिए जा रहे हैं। हम आपको बता रहे हैं कि ये किस तरह से व्हाट्सएप यूज करने का मजा और अधिक बढ़ा देंगे।कंटीन्यू वॉइस नोट्स (Whatsapp Continue Voice Nots)वॉट्सएप का यह नया फीचर यूजर्स के लिए काफी काम का है। पहले यूजर्स को जब अपने कॉन्टैक्ट्स से कई वॉइस नोट्स मिलते थे तो उन्हें एक-एक करके सुनना पड़ता था। लेकिन अब आपके पास कई वॉइस मीडिया फाइल्स आती हैं तो वो एक-एक करके लगातार प्ले होंगी। यानी, आपको अब हरेक वॉइस नोट्स या वॉइस मीडिया फाइल को प्ले नहीं करना होगा।फिंगरप्रिंट लॉक (Whatsapp Fingerprint Lock)वॉट्सएप के एंड्रॉयड बीटा एप में फिंगरप्रिंट ऑथेंटिकेशन फीचर भी दिया गया है। हालांकि यह फीचर iOS में पहले से ही उपलब्ध है। इस फीचर की वजह से यूजर अपने वॉट्सएप को टच आईडी या फेस आईडी से खोल सकते हैं। लेकिन अब यह ड्रॉयड यूजर्स के लिए भी उपलब्ध हो जाएगा। यह फीचर नोटिफिकेशंस से अपनी चैट छिपाने की सुविधा भी देगा।फ्रीक्वेंटली फॉरवर्डेड फीचर (Whatsapp Friquentely Forwarded feature)वॉट्सएप में फ्रीक्वेंटली फॉरवर्डेड फीचर भी दिया जा रहा है। इसकी मदद से मैसेजिंग एप उन मैसेज को टैग कर सकेगा जिन्हें पांच बार से ज्यादा फॉरवर्ड किया गया है। 5 बार से ज्यादा फॉरवर्ड किए जाने वाले मेसेज में अलग निशान होगा। वॉट्सएप का मकसद इस फीचर की मदद से अपने प्लैटफॉर्म पर तेजी से फैलने वाली फेक न्यूज को लेकर यूजर्स को अलर्ट करना है।ग्रुप इनवाइट्स (Whatsapp Group Invites)वॉट्सएप में Group invites फीचर लाया जा रहा है। यह फीचर यूजर अपनी प्रिवेसी सेटिंग्स (Privacy Settings) कुछ इस तरह सेट करने की सहूलियत देता है, जिससे केवल कॉन्टैक्ट्स में शामिल लोग आपको ग्रुप्स में एड कर सकें। अब कॉन्टैक्ट्स में शामिल लोग भी आपको सीधे ग्रुप में ऐड नहीं कर पाएंगे। जब आपका कॉन्टैक्ट आपको किसी ग्रुप में ऐड करेगा तो आपके पास ग्रुप ज्वाइन करने के लिए एक इन्विटेशन आएगा जिसकी एक्सपायरी लिमिट 72 घंटे की होगी।प्राइवेट वॉइस नोट्स (Whatsapp Private Voice Notes)व्हाट्सएप में वॉइस नोट्स फीचर भी आ रहा है। इसकी वजह से यदि आप ईयरफोन नहीं लगाएं तो भी वॉइस मैसेज को प्राइवेट तरीके से सुन सकते हैं। इसके लिए यूजर्स को केवल वॉइस नोट या मैसेज को स्टार्ट करना होगा और अपने स्मार्टफोन को कान के पास रखना होगा। जब आप ऐसा करेंगे तो व्हाट्सएप ऑडियो को लाउडस्पीकर से ईयरपीस में ले आएगा।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ZcAFdF

कोई टिप्पणी नहीं