Breaking News

राष्ट्रीय खेल दिवस विशेष, पूर्वोत्तर के इन खिलाड़ियों ने किया देश का नाम रोशन


भारत के महान पूर्व हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस यानी 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। नेशनल स्पोर्ट्स डे के इस मौके पर आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी फिट इंडिया मूवमेंट लॉन्च किया है। इसके पीछे का मकसद देश के लोगों को खेलो के प्रति जोड़कर उनको फिट रखने का है। ​खेलों के जरिए अपनी फिटनेस बनाए रखने से ऊपर उठकर भारत में ऐसे कई खिलाड़ी हुए हैं जिन्होंने इस क्षेत्र में अपना ही नहीं बल्कि देश का पूरे विश्व में नाम रोशन किया और लोगों के लिए मिसाल बन गए। खेल जगत में भारत में उत्कृष्ट परिणाम लाने पर खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर खेल रत्न, अर्जुन अवॉर्ड, द्रोणाचार्य अवॉर्ड तथा ध्यानचंद अवॉर्ड दिए जाते हैं। हम आपको बता रहे हैं पूर्वोत्तर भारत के राज्यों से निकले ऐसे ही प्रमुख और महान खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने ऐसा ही कुछ कर दिखाया। मैरी कॉमपूर्वोत्तर भारत के मणिपुर की इस महिला बॉक्सर ने अपनी बॉक्सिंग के दम पर पूरी दुनिया में अपना और भारत का नाम रोशन किया है। मैरी 6 बार विश्व चैंपियन रह चुकी हैं। अब राज्यसभा सांसद बन चुकी मैरी को हाल ही में बेस्ट एशियन वूमन एथलीट अवॉर्ड भी दिया गया है। इससे पहले मैरी कॉमनवेल्थ गेम्स सहित कई प्रतियोगिताओं में ढ़ेरों गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं।हिमा दासअसम के धिंग की रहने वाली होने की वजह से धिंग एक्सप्रेस के नाम से मशहूर हो चुकी हिमा दास ने हाल ही में विश्वस्तरीय रेसिंग में एक के बाद एक लगातार 5 गोल्ड मेडल अपने नाम कर देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। हिमा को असम सरकार द्वारा राज्य में खेलों की ब्रांड एम्बेसेडर भी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा उनको यूनिसेफ इंडिया की यूथ एंबेसेडर भी नियुक्ति किया जा चुका है। दीपा कर्माकरत्रिपुरा की हरने वाली दीपा ने पहली बार 2016 समर ओलंपिक भारतीय जिम्नाष्ट के तौर पर भाग लिया था। इसके बाद उन्होंने 2014 कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक जीतकर देश और दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा। ओलंपिक खेलों में भारतीय जिम्नास्ट के तौर पर भाग लेने वाली वो पहली महिला खिलाड़ी भी बनी हैं। दीपा को 2016 में राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड और 2017 में पद्मश्री पुरस्कारों से भी नवाजा जा चुका है।शिव थापाअसम के गुवाहाटी के रहने वाले और चार बार एशियन मेडल जीतने वाले शिव थापा पहले ऐसे भारतीय ​खिलाड़ी हैं जिन्होंने प्रेसिडेंट्स कप बॉक्सिंग टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल जीता है। इसके अलावा वो सबसे युवा भारतीय खिलाड़ी के तौर पर 2012 लंदन ओलंपिक्स में भी भाग ले चुके हैं। थापा तीसरे ऐसे भारतीय हैं जिन्होंने एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता है। यूथ ओलंपिक्स में सिल्वर मेडल जीतने पर उनको भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन द्वारा 400,000 रूपए के पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है। इसके अलावा उनको सिक्किम सरकार द्वारा 500,000 का कैश पुरस्कार भी दिया गया।शिखोम मिराबाई चानूमणिपुर की रहने वाली शिखोम मिराबाई चानू भारतीय महिला वेटलिफ्टर हैं जो अब तक कई विश्व चैंपियनशिप्स में कई सारे मेडल्स जीत चुकी हैं। उनको अपनी इस उपलब्धि पर पद्मश्री और राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है। चानू ने 2014 कॉमनवेल्थ गेम्स में 48 किग्रा भार वर्ग में सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। इसके अलावा उन्होंने विश्व वेटलिफ्टर चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर अपना व देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ZqJalD

कोई टिप्पणी नहीं