Breaking News

वाह! बिना मिट्टी घर पर ही उगाएं फल-सब्जी, लाखों में होगी कमाई


आजकल खेती में नई-नई तकनीक का इस्तेमाल कर लोग काफी पैसा कमा रहे हैं। अगर आप खेती-बाड़ी में अपना हाथ आजमाना चाहते हैं तो आपके लिए हाइड्रोपोनिक्स तकनीक काफी कारगर साबित हो सकती है। इसमें खेती के लिए जमीन की जरूरत नहीं होती। इसे आप अपने घर की छतया आंगन में भी शुरू कर सकते हैं। इस तकनीक में लागत कम लगती है और कमाई अच्छी-खासी हो सकती है। ट्रेंडिंग है ऐसी फार्मिंगआजकल टेरेस फार्मिंग उभरता ट्रेंड है जिसे कैश करने का आपको बढ़िया मौका मिल रहा है। इस तकनीक में मिट्टी का इस्तेमाल बिल्कुल नहीं होता है और पौधों के लिए जरूरी पोषक तत्व पानी के सहारे सीधे पौधों की जड़ों तक पहुंचाया जाते हैं। इसे हाइड्रॉपनिक्स तकनीक कहा जाता है। पौधे एक मल्टीलेयर फ्रेम के सहारे पाइप में उगाए जाते हैं और उनकी जड़ें पाइप के अंदर पोषक तत्वों से भरे पानी में छोड़ दी जाती है।सालाना 2 लाख की तक की कमाईमौसम की मार से बचने के लिए नेट सेड या पॉली हाउस की जरूरत होगी। इस तकनीक के जरिए कंट्रोल्ड एनवायरमेंट में खेती होती है, इसलिए अक्सर किसान ऐसी सब्जियों का उत्पादन करते हैं जिसकी मार्केट में कीमत ज्यादा होती है। महंगी फल और सब्जियां उगाकर आप सालाना 2 लाख रुपये तक की कमाई कर सकते हैं।कई कंपनिया कर रही हैं कामहाइड्रॉपनिक्स तकनीक के सेटअप के लिए कई कंपनियां काम करती हैं जो शौकिया गार्डन से लेकर कमर्शियल फार्म सेट करने में आपकी मदद करती है। इसमें लेटसेक्ट्रा एग्रीटेक बिटमाइंस इनोवेशंस, फ्यूचर फार्म्स, हमारी कृषि जैसे स्टार्टअप्स काम कर रहे हैं। इन कंपनियों से हाइड्रॉपनिक्स सेटअपर को खरीदा जा सकता है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2KWiy2T

कोई टिप्पणी नहीं