दबंग खान का Video हो गया है Viral, जानिए क्या है इसमें खास

हम सभी सलमान खान की सिंगिग से वाकिफ हैं। ऐसे कई मौके आए जब उन्होंने अपनी सिंगिंग से दर्शकों को इंटरटेन किया है। अभी हाल ही में उन्होंने अपनी सिंगिंग का एक और वीडियो अपने फैन्स के लिए शेयर किया है लेकिन इस बार वो अकेले नहीं हैं बल्कि इंडियल आइडल कंटेस्टेंट थूपेन सेरिंग के साथ गाते हुए दिख रहे हैं जो आपका दिल जीत लेगा। इस वीडियों में दबंग खान सिंगर के साथ 1970 में आई फिल्म प्रेम पुजारी का गाना लेना होगा जनम हमें गाते हुए दिख रहे हैें।अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर करते ही ये वीडियो वायरल हो गया है, जिसकी फैन्स खूब तारीफ करते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो में वो न सिर्फ गाना गा रहे हैं बल्कि थूपेन सेरिंग से उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी हुई बातें भी करते दिख रहे हैx। थूपेन सेरिंग ने भी अपने इंस्टाग्राम पर बजरंगी भाईजान के साथ पिक्चर शेयर की है। आपको बता दें कि थूपेन सेरिंग तब सुर्खियों में आए जब 2016 में उन्होंने इंडियन आइडल में पार्टिसिपेट किया और अपनी सिंगिंग से न सिर्फ जजेंज बल्कि सचिन तेंदुलकर को भी अपने हुनर और जज्बे से अपना दिवाना बना दिया। आपकों बता कि 2005 में एक हादसे ने तपन के दोनों हाथ उनसे छीन लिए लेकिन उनकी काबिलियत और जिंदगीं जीने के जब्बे को नहीं छीन पाए।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2l8kYRs
कोई टिप्पणी नहीं