Breaking News

Superstar Singer: अरुणाचल की उर्गेन छोमो की टॉप-16 में शानदार एंट्री, जीत लिया जजों का दिल


सोनी टीवी (Sony Tv) पर प्रसारित होने वाले सिंगिंग रियलिटी शो सुपरस्टार सिंगर (Superstar Singer) के टॉप-16 में अरुणाचल प्रदेश की उर्गेन छोमो (Urgen Tsomu) ने धमाकेदार एंट्री कर ली है। फाइनल ऑडिशन राउंड में अरुणाचल प्रदेश के एक छोटे से गांव की रहने वाली 11 वर्षीय उर्गेन ने अपने सिंगिंग से सभी जजों का दिल जीत लिया। उर्गेन ने मेरा नाम चिन-चिन-चू गाने पर शानदार प्रस्तुति दी। बता दें कि उर्गेन को शो में गुरू सचिन लेकर आए हैं। परफॉर्मेंस के बाद हिमेश रेशमिया ने कहा उर्गेन मैं एक ही लाइन तुम्हारे लिए कहना चाहता हूं। उर्गेन छोमो तू दिल को गई छू... खुश हो गई रुह... माइंड ब्लोइंग। वहीं जावेद अली ने कहा उर्गेन आपने पंजाबी ड्रेस पहनकर इतना खूबसूरत गाया है.. क्या बात है.. आपने बहुत प्यारे अंदाज में गाया है और बहुत क्यूट परफॉर्मेंस लगा मुझे आपका। आप सिर्फ क्यूट ही नहीं हो आप बहुत होनहार सिंगर हो। क्योंकि आपने जिस जोनर का गाना गाया है वह आसान नहीं है। मुझे बहुत अच्छा लगा। बता दें कि उर्गेने के पिता एक पूर्व सैनिक हैं। उर्गेन का परिवार एक छोटे से पहाड़ी गांव से आते हैं। उनका गांव बौमडिला (Bomdila) में स्थित है जो पश्चिम कामेंग जिला में पड़ता है। यह एक ऐसी जगह है जहां संगीत का कोई स्कोप नहीं है। इस गांव में आस-पास कोई म्यूजिक टीचर नहीं है। और न ही कोई स्कूल है जहां बच्चे म्यूजिक सीख सकें। उर्गेंन मोबाइल के जरिए सिंसिंग सीखती हैं। उर्गेन का सपना है कि उन्हें सिंसिग सीखाने के लिए कोई गुरू मिले। वे जीवन में म्यूजिक के क्षेत्र में अपना नाम कमाना चाहती हैं। उनके पापा उनका बहुत सपोर्ट करते हैं। पंजाबी लुक में आई नजरजब उर्गेन की स्टेज पर एंट्री हुई तो जज जावेद अली ने कहा, बहुत क्यूट लग रही हो उर्गेन, पंजाबी लड़की, पंजाबी ड्रेस पहनकर आई हो। इसके बाद उर्गेन ने कहा मुझे पंजाबी भी आती है। और उर्गेन ने जो बोले सो निहाल कहते हुए पंजाबी में जजों से बात की। उन्होंने पंजाबी में कहा मेरा नाम उर्गेन छोमो है मैं अरुणाचल प्रदेश से आई हूं। आपलोगों का क्या हाल है। इसके बाद जावेद ने पूछा ये कब सीखा तुमने। इस पर उर्गेन ने कहा यहां पर मेरा बेस्ट फ्रैंड और बेस्ट भैया बिरेन भैया की मॉम ने मुझे पंजाबी सिखाया है। इसके बाद जावेद अली उर्गेन के पिता से पूछा आपको उर्गेन इस लुक में कैसी लग रही है। जवाब में उन्होंने कहा, बहुच अच्छी लग रही है। बिरेन की मां को कोई बेटी नहीं है इसलिए वे उर्गेन को अपनी बेटी मानती हैं। वहीं मेरा भी कोई बेटा नहीं है दो बेटी ही है। इसलिए बिरेन को मैं अपने बेटे की तरफ मानता हूं। ये सुपरस्टार सिंगर का कमाल है। इसके बाद उर्गेने में अपना शानदार परफॉर्मेंस दिया। बता दें कि यह बच्चों का सिंगिंग रियलिटी शो है। इसके 15 साल से कम उम्र के बच्चे शामिल हो सकते हैं। इसके जजों में हिमेश रेशमिया, अलका याग्निक और जावेद अली हैं। वहीं शो के एंकर जय भानुुशाली हैं। शो को गुरु-शिष्य के कंसेप्ट पर तैयार किया गया है। जिसमें चार गुरु को रखा गया है। जिनमें ज्योतिका तंगरी, सलमान अली, नितिन कुमार और सचिन वाल्मीकि शामिल हैं।देखें वीडियो-

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2LWGm7F

कोई टिप्पणी नहीं