Superstar Singer: असम के हर्षित नाथ ने की टॉप-16 में धमाकेदार एंट्री

सोनी टीवी (sony tv) पर प्रसारित होने वाले सिंगिंग रियलिटी शो सुपरस्टार सिंगर (Superstar singer) के फाइनल ऑडिशन राउंड में असम के शिवसागर के रहने वाले 10 वर्षीय हर्षित नाथ (Harshit Nath) ने अपने सिंगिंग से सभी जजों का दिल जीत लिया। इसके साथ ही हर्षित ने टॉप-16 में धमाकेदार एंट्री कर ली है। हर्षित शो में सिलेक्ट हुए 30 कंटेस्टेंट्स में शामिल थे। बता दें कि फाइनल ऑडिशन में असम के हर्षित नाथ ने रात कली एक ख्वाब में आई, और गले का हार हुई... गाने पर जैसे धमाका ही कर दिया था। परफॉर्मेंस के बाद सभी जजों ने हर्षित की खूब तारीफ की थी। हिमेश रेशमिया ने कहा था, तुम बहुत अच्छे सिंगर हो। तुम्हें पता है कि गाने को कैसे गाना है। इसके बाद जावेद अली ने कहा आपने बहुत अच्छा गाया। रिजल्ट रविवार को प्रसारित एपीसोड में घोषित किए गए। बता दें कि हर्षित के पिता फुटपाथ पर वेजिटेबल बेचते हैं। शो में हर्षित चप्पल पहनकर आए हैं। हर्षित के पिता 250 रुपए हर रोज कमाते हैं। वे अपने घर का किराया 1500 रुपए देते हैं। उनके पास उतने पैसे नहीं हैं कि वे हर्षित को अच्छी परवरिश दे सकें। लेकिन हर्षित इतना टैलेंटेड है कि उसके छोटे से घर की दीवार ट्रॉफियों से भरी हुई हैं। गौर हो कि अपनी स्टोरी में हर्षित ने कहा था कि मेरे पास जूते नहीं हैं। मेरे जूते फटे हुए हैं। बारिश में उसमें पानी भर जाता है। मेरा एक सपना है कि मेरे पास एक अच्छा शू हो। इस एपिसोड में गुरु नितिन ने जजों से कहा सर इसकी कहानी ने मेरे दिल को बहुत टच किया है। इसलिए मैं इसके लिए एक सरप्राइज लाया हूं। इसके बाद नितिन ने स्टेज पर जाकर अपने हाथों से हर्षित को जूते पहनाए। इसके बाद वो भावुक होकर रो पड़े। उन्होंने ने कहा इसको देखकर मुझे मेरे बचपन की याद आ गई। मेरी कृष्ण जी से प्रार्थना है कि हर्षित बहुत नाम करे। बता दें कि ऑडिशन में कुछ 30 कंटेस्टेंट्स सिलेक्ट किए गए थे। जिसमें से टॉप-16 कंटेस्टेंट्स सिलेक्ट कर लिए गए हैं। सिलेक्ट होने वाले कंटेस्टेंट्स को सुपरस्टार सिंगर का मेडल दिया गया। गौर हो कि यह बच्चों का सिंगिंग रियलिटी शो है। इसके 15 साल से कम उम्र के बच्चे शामिल हो सकते हैं। इसके जजों में हिमेश रेशमिया, अलका याग्निक और जावेद अली हैं। वहीं शो के एंकर जय भानुुशाली हैं। शो को गुरु-शिष्य के कंसेप्ट पर तैयार किया गया है। जिसमें चार गुरु को रखा गया है। जिनमें ज्योतिका तंगरी, सलमान अली, नितिन कुमार और सचिन वाल्मीकि शामिल हैं।देखें वीडियो-
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2XHbkrz
कोई टिप्पणी नहीं