Breaking News

बाढ़ का कहर देख Hima Das ने उठाया ऐसा कदम, हर तरफ हो रही वाह-वाही


महज 11 दिन में 3 गोल्ड जीत सुर्खियों में रही Golden Girl एक और रेस में जीत गई है, वो है मानवता की रेस। जैसा कि आप जानते हैं बाढ़ ने उत्तरपूर्व के राज्यों में भयानक स्थिति पैदा कर दी है, लोग सिर पर आसमान और पैरों के नीचे जमीन तलाश रहे हैं ऐसे में इस भारतीय एथलीट व ढिंग एक्सप्रेस के नाम से मशहूर Hima Das ने असम में बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए एक ऐसा कदम उठाया है जो सराहना के योग्य जरूर है। बात को ज्यादा घुमाने की बजाय आपको सीधे सीधे बताते हैं दरअसल हिमा ने अपने वेतन का आधा हिस्सा मुख्यमंत्री राहत कोष में दान कर दिया है और तो और उन्होंने बड़े-बड़े उद्योगपत्तियों और बिजनेसमैन से असम के लोगों को मदद करने का आह्वान किया है। आपको बता दें कि हिमा दास गुवाहाटी स्थिति (ioc) इंडियन ऑयल काॅर्पोरेशन में एचआर के पद पर कार्यरत हैं।असम में लगातार हो रही आसमानी बारिश से राज्य में बाढ़ की स्थिति इतनी बिगड़ गई है कि राज्य के 33 जिलों में से 30 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। इस वजह से राज्य के 41,000 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। राज्य में कुल 43 लाख लोग बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। वहीं, बात करें फसल की तो 80000 हजार हेक्टेयर की फसल भी बर्बाद हो गई हैं। असम सरकार और उसके विभिन्न अथाॅरिटी राज्य के 24 जिलों में 327 रिलीफ कैंप चला रहे हैं, जिसमें अबतक 17,000 लोगों को उनके सुरक्षित जगहों पर पहुंचा दिया गया है।अब बात करते हैं गोल्डन गर्ल की हिमा दास की जन्होंने 11 दिन के अंदर 3 गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया है। पोलैंड की पोजान में आयोजित 200 मीटर रेस, कुटनो में आयोजित एथलेटिक्स मीट और और इस रविवार को आयोजित 200 मीटर इवेंट में हिमा ने गोल्ड मेडल जीता है। कमर दर्द की शिकायत से जूझने का बावजूद हिमा दास ने रविवार को हुए इवेंट में अपने पुराने प्रदर्शन से कहीं बेहतर प्रदर्शन किया है और 23.65 सेकेंड का समय निकलाकर गोल्ड मेडल अपनी जेब में डाल लिया ।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2xNdir4

कोई टिप्पणी नहीं