Breaking News

मन्नत पूरी करने निकले थे, रास्ते में हो गया ऐसा, जान कर दहल जाएगा दिल


मन्नत पूरी करने निकले लोगो के साथ रास्ते में कुछ ऐसा हो जाएगा किसी ने सोचा ना था, सभी लोग घर से को निकले थे भगवान से दर्शन करने को लेकिन तभी रस्ते में तीर्थयात्रियों से भरी एक बस का घने कोहरे के कारण एसिडेंट हो गया। जिसमें बस में सवार 12 लोग घ्याल हो गए। घायलों में से चार को गंभीर हालत में जीएमसीएच भेज दिया गया जबकि बाकी को नलबाड़ी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह बस बाक्सा जिला से कामाख्या दर्शन के लिये जा रही थी। बस पर कुल 30 लोग सवार थे, बाक्सा जिले के बांसबाड़ी बागान के मयांगपाड़ा से 30 तीर्थयात्रियों को ले जा रही यह बस अचानक नलबाड़ी के बिलपार स्थित हाइवे पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई और यह हादसा हो गया। इस हादसे में किसी के मरने की कोई खबर नहीं है इसके साथ ही घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Ozbrkg

कोई टिप्पणी नहीं