Breaking News

300 से अधिक पर्यटन स्‍थल विकसित करेगी भाजपा सरकार


असम सरकार ने राज्य में तीन सौ सोलह पर्यटन स्थल विकसित करने का फैसला किया है। असम पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक भास्कर फुकन ने बताया कि असम दर्शन परियोजना के तहत इन पर्यटन स्थलों को विकसित करने के लिए 150 करोड़ रुपये खर्च आएगा। पर्यटन क्षेत्र से जुड़े युवकों को कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। असम पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक भास्कर फुकन ने कहा कि असम दर्शन के अधीन राज्य भर में शौचालय, वेस्ट मैनेजमेंट, पेयजल और विश्राम केंद्र का निर्माण या विकास किया जाना है। उन्होंने कहा कि पर्यटन क्षेत्र में रोजगार के अवसर पैदा करने पर बल दिया गया है। श्री फुकन ने कहा कि नदी पर्यटन असम में मांग रखने वाले क्षेत्रों में से एक है और असम सरकार इस क्षेत्र को विकसित करने के लिए ब्रह्मपुत्र का उपयोग करेगी।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2JhunQd

कोई टिप्पणी नहीं