Breaking News

आपके बैंक खाते से पैसा उड़ाने वाले लोग क्यों नहीं आते पकड़ में, ये रही असल वजह


आजकल आए दिन बैंक खातों से पैसा उड़ाने की घटनाएं सामने आ रही हैं। लेकिन इसमें सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि ये साइबर क्रिमिनल बड़े—बड़े आईटी एक्सपर्ट्स तक की पकड़ में नहीं आ पाते। यहां तक की साइबर पुलिस और अन्य जानकार लोग भी इनका सुराग तक नहीं लगा पाते। इसके पीछे कई कारण होते हैं जो आपके जानना जरूरी है।दरअसल बैंक खातों से पैसा उड़ाने वाले लोगों यानी साइबर क्रिमिनल्स के पास अंधेरी दुनिया कहे जाने वाले डार्क वेब केसॉफ्टवेयर होते हैं जो उनकी गोपनीयता बनाए रखते हैं। डार्क वेब, वेब का ही एक एनक्रिप्टेड पार्ट होता है जिसको ट्रैक नहीं किया जा सकता है। इसी वजह से यह तरीका अपनाने वालों की तादात लगातार बढ़ती जा रही है।डार्क वेब, डीप वेब का एक पार्ट है जो वर्ल्ड वाइड वेब का नॉन-इंडेक्स हिस्सा है तथा एक तरह से इंटरनेट का अंडरवर्ल्ड है।इसलिए इसको गूगल जैसे सर्च इंजन ट्रैक नहीं कर सकते। इसका पता लगाने के लिए टॉर ब्राउजर जैसे एनक्रिप्टेड नेटवर्क की जरूरत होती है। इस पर लोगों के क्रेडिट कार्ड—डेबिट कार्ड की डीटेल्स, ई-मेल, फोन नंबर, ड्रग्स, घातक हथियार, नकली करेंसी आदि चीजें काफी कम दाम और आसानी से मिल जाती हैं।डार्क वेब से लिए गए सॉफ्टवेयर नंबर बदलने तथा ट्रेस होने से बचाता है। ऐसे में पुलिस भी उसको पकड़ने में नाकाम साबित होती है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2JIwdtZ

कोई टिप्पणी नहीं