Breaking News

मक्के के रेशों से गुड़िया बनाती है यह लड़की, अब हो गई है मालामाल, कर रही इतनी कमाई


अगर इंसान में किसी काम को करने का दृढ़ निश्चय हो तो व्यक्ति कुछ भी कर सकता है और इसका जीता जागता उदाहरण हैं नेली चच्चेया। नॉर्थ- ईस्ट के मणिपुर राज्य के सोंगसांग गाँव में रहने नेली चच्चेया के लिए, मक्का की भूसी सोने से कम नहीं है। यह एकमात्र ऐसा सामान है जिसका इस्तेमाल वह सुंदर गुड़िया बनाने में करती हैं। 38 साल की नेली ने 14 साल पहले गुड़िया बनाने का व्यवसाय शुरू किया था उनके व्यवसाय को न केवल अपने राज्य में बल्कि नागालैंड, मुंबई और अन्य स्थानों पर भी बाजार मिला है। लोग मुंबई में होराइजन नाम के स्टोर से और मणिपुर में लाम्फेलपात के पहाड़ी घाटी के हस्तशिल्प में प्रदर्शित उनकी सुंदर गुड़ियों को खरीद सकते हैं। चच्चेया प्रति दिन लगभग 10-12 गुड़िया तैयार कर लेती हैं। और वह हर महीने अपने उत्पादों से लगभग 40,000 तक की आमदनी कर लेती हैं।नेली चच्चेया एक फ्लोरिस्ट हैं और जो मणिपुर के माओ गेट मार्किट में सूखे फूलों से प्रोडक्ट बनाती हैं। मणिपुर के माओ गेट पर आइडियास फ्लोरिस्ट के नाम से उनका एक स्टोर है था और जहां सभी उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं। अब नेली चचिया एक सफल उद्यमी हैं और अपनी गुड़िया बनाने और सूखे फूल बेचने के व्यवसाय से एक अच्छी आय बना रही हैं। नेली का कहना है कि अगर इंसान में किसी काम को करने का दृढ़ निश्चय हो तो व्यक्ति कुछ भी कर सकता है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2XSgctY

कोई टिप्पणी नहीं