हरजिंदर सिंह ने सन्यास लेने के बावजूद पाकिस्तान को चटाई थी धूल, जीता था गोल्ड मेडल

श्रीलंका में आयोजित दक्षिण एशियाई खेलों में पाकिस्तान को हराकर कर फाइनल में स्वर्ण पदक जीतने वाले टेबल टेनिस खिलाड़ी हरजिंदर सिंह का जन्म 20 जुलाई 1974 को असम के नगांव में हुआ था। हरजिंदर सिंह असम में पले-बढ़े। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा असम के नागांव के लोयोला इंग्लिश मीडियम हाई स्कूल से पूरी की। स्कूल में रहते हुए, उन्होंने 11 साल की उम्र में टेबल टेनिस खेलना शुरू किया। स्कूल के दिनों में ही उन्होंने जूनियर स्तर पर बड़ी प्रतियोगिताओं को जीतना शुरू किया। उन्होंने जूनियर डिस्ट्रिक्ट चैम्पियनशिप और जूनियर स्टेट चैंपियनशिप भी जीती। हरजिंदर सिंह ने राष्ट्रीय स्तर पर तीन बार असम का प्रतिनिधित्व किया। टेबल टेनिस के साथ, उन्होंने असम के नगांव कॉलेज से बीए की डिग्री हासिल की। हरजिंदर ने 1995 में टेबल टेनिस से संन्यास ले लिया। रिटायरमेंट के बाद, वह लुधियाना चले गए और 1996 में अपने साइकिल स्पेयर पार्ट्स का कारोबार शुरू किया। 2002 से उन्होंने साइकिल टायर और ट्यूब का निर्माण शुरू कर दिया। लेकिन 2017 में वे फिर से देश के लिए खेलते हुए श्रीलंका में आयोजित दक्षिण एशियाई खेलों में भाग लिया और टेबल टेनिस टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। फाइनल में उन्होंने कट्टर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ गोल्ड हासिल किया।उनका जन्म संतोख सिंह और स्वर्ण कौर के घर में हुआ था। उन्होंने परमजीत राजपाल से शादी की है। उनका एक बेटा है जिसका नाम हरनूर राजपाल और एक बेटी है जिसका नाम ईशरीन राजपाल है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Lxm5WP
कोई टिप्पणी नहीं