Breaking News

असम में मचा बाढ़ कर कहर तो बॉलीवुड ने खोला दिल, इन हस्तियों ने की जमकर मदद


भीषण बाढ़ से जूझ रहे असमवासियों की मदद के लिए बॉलीवुड तथा खेल जगत की हस्तियों ने हाथ बढ़ाया है। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए दो करोड़ रुपये दिये हैं। प्रसिद्ध धाविका हिमा दास ने बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए अपने आधे महीने का वेतन दिया है, तो बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने लोगों से बाढ़ पीडि़त की मदद करने की अपील की है।कुमार ने कहा कि वह मुख्यमंत्री राहत कोष और संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) के विश्व धरोहर काजीरंगा नेशनल पार्क को एक-एक करोड़ रुपये देंगे। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, असम में बाढ़ से हुई तबाही की सूचना पाकर दुखी हूं। राज्य के बाढ़ पीडि़त मानवों तथा पशुओं को इस समय सहायता की जरूरत है। मैं मुख्यमंत्री राहत कोष तथा काजिरंगा पार्क को एक-एक करोड़ रुपये देना चाहता हूं।बॉलीवुड एक्ट्रेस और असम टूरिज्म की ब्रांड एंबेसडर प्रियंका चोपड़ा ने राज्य के हालात पर चिंता जताई है। प्रियंका चोपड़ा ने एक ट्वीट में दुख व्यक्त करते हुए लिखा- असम और भारत के दूसरे राज्यों से आ रही खबरों ने झकझोर दिया है। जिस तरह से लोगों को प्रभावित इलाकों से दूसरी तरफ भेजा जा रहा है और मृतकों के बारे में जानकर दुख होता है। जो भी पीड़ित हैं मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं। ट्वीट में प्रियंका चोपड़ा ने बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए सीएम राहत कोष में दान करने की भी अपील की है।गत 11 दिनों में तीन स्वर्ण पदक जीतने वाली धाविका एवं इंडियन आयल कॉर्पोरेशन में एच.आर. के तौर पर कार्यरत दास ने ट्विटर पर लिखा, मैंने बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए थोड़ी सी सहायता की है और अन्य लोगों से भी असमवासियों की मदद करने की अपील कर रही हूं। हमारे राज्य में बाढ़ की स्थित बहुत खराब है। राज्य के 33 जिलों में से 30 जिले मौजूदा समय में बाढ़ की चपेट में हैं। इसलिए मैं बड़े व्यावसायिक घरानों और प्रसिद्ध व्यक्तियों से अपील करना चाहूंगी कि वे आगे आएं और विकट परिस्थिति में फंसे हमारे राज्य की मदद करें। उल्लेखनीय है दास असम की निवासी हैं। पूर्वोत्तर भारत के असम में भयंकर बाढ़ का कहर जारी है। हालात इतने बिगड़ गए हैं कि लोगों का जीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त हो चुका है। राज्य के 32 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। बाढ़ की वजह से 17 लोगों की मौत हो चुकी है। इस तबाही के मंजर से जानवर भी प्रभावित हैं। राज्य में बाढ़ की वजह से 50 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2XZWAiB

कोई टिप्पणी नहीं