Breaking News

यहां बहती है सतरंगी नदी, मनमोहक नजारा देख रह जाएंगे हैरान


दुनिया में कई ऐसी रहस्यमयी जगहें है जिसकी खूबसूरती देखकर अपनी आंखों पर यकीन करना हर किसी के लिए मुश्किल होता है। अगर आपने ऐसी कोई जगह नहीं देखी है तो आज हम आपको कोलंबिया के एक नदी के बारे में बताने जा रहे हैं।कोलंबिया में एक नदी ने इस की पहचान सब से अलग कर दी है। आप को बता दें कि कोलंबिया में एक नदी है जिसे में रीवर ऑफ 7 कलर्स के नाम से जाना जाता है। आप को बता दें कि यह नदी अपने पानी के रंग के कारण सभी के लिए आश्चर्य का विषय बनी हुई है। आप की जानकारी के लिए बता दें कि इस नदी के पानी का रंग सात रंगो का है। लेकिन इस नदी का पानी असल में सात रंग का नहीं है। बल्कि इस नदी के 7 रंग का दिखने का कारण इस नदी के किनारे पर उगे हुए फूल हैं। इन फूलो का रंग पानी में दीखता है यही कारण है कि इसके पानी का रंग अलग अलग रंगो में नज़र आता है। इस रोमांचक दृष्य को देखने के लिए आपको कोलंबिया के मेटा जाना होगा। यहां आप कानो क्रिस्टल्स नदी का ये खूबसूरत नजारा देख सकते हैं।कैसे पहुंच-कोलंबिया जाने के लिए राजधानी दिल्ली से सीधी फ्लाइट है। जिससे आप आसानी से कोलंबिया की राजधानी बोगोटा पहुंच जाएंगे। बोगाटा से मेटा की दूरी 874 किलोमीटर, आप यहां बस से आसानी से पहुंच सकते हैं। मेटा में आप इस रंगबिरंगे नदी को देख सकते हैं। बोगाटा से आप यहां हवाई जहाज से भी पहुंच सकते हैं।कहां ठहरेंकोलंबिया के मेटा ठहरने के लिए एक बढ़कर एक होटल हैं। जहां आप आराम कर सकते हैं। जिसमें ला पेनीचेला सौरेंनटीना, पनोरमा पैलेस, मार होटल अलिमुरी, विला इलीसा, इत्यादि बेहतरीन होटल शामिल हैं। जिसका किराया 6000 से शुरू होता है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2p6tIXf

कोई टिप्पणी नहीं