उत्री ध्रुव फतह करने वाले रितुराज ने जारी बुक, बताए रोमांचक अनुभव

असम के रहने वाले और उत्तर ध्रुव फतह करने वाले रितुराज फुकान ने अपनी एक किताब जारी की है। वो अभी ग्रीन गार्ड नेचर संगठन के जनरल सेक्रेटरी भी हैं। ऐसा करने वाले रितुराज उत्तरपूर्वी क्षेत्र के पहले ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने ऐसा काम किया है। उन्होंने फिन डेल मुंडो—लेसंस फ्रोम दी एंड आॅफ दी अर्थ नामक इस पुस्तक को अपने आर्कटिक अभियान के साथियों रॉबर्ट तथा बर्नी स्वान के साथ जारी किया है।फुकान ने अपनी फेसबुक पोस्ट में कहा है कि रॉबर्ट स्वान दुनिया के इतिहास में ऐसे पहले व्यक्ति हैं जिन्होंने धरती के दोनों उत्तरी तथा दक्षिणी ध्रुवों की यात्रा की है। वहीं बर्नी ने पिछले साल ही दक्षिणी ध्रुव की यात्रा की है। उन्होंने कहा कि मैं अपने सभी स्पॉन्सर्स तथा सपोर्टर्स का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने मेरा हौसला अफजाई किया तथा 2013 के अंटार्कटिका अभियान बनने के लिए प्रेरित किया।आपको बता दें कि असम तथा उत्तरपूर्वी क्षेत्र के वो पहले ऐसे व्यक्ति हैं जिनको उत्तरी ध्रुव की यात्रा के लिए बुलाया गया तथा उन्होंने कई साथियों के साथ मिलकर यह यात्रा की। फुकान को नोबेल ल्यूरेटी अल गोर द्वारा मौसम की कठिनाईयों के बारे में प्रशिक्षित किया गया था।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Y6dcto
कोई टिप्पणी नहीं