महज एक हजार रुपए से आप बना सकते हैं 70 lacs रुपए, जानिए कैसे

आप हर माह 1,000 रुपए निवेश कर 70 लाख रुपए का फंड बना सकते हैं। इसके लिए आपको हर माह लगातार 30 साल तक 1,000 रुपए निवेश करना होगा। लंबी अवधि के लिए जब आप निवेश करते हैं तो कंपाउंडिंग की ताकत आपके फंड को तेजी से बढ़ाने में मदद करती है। इससे आप कम पैसा निवेश करके भी 20 या 30 साल में बड़ा फंड बना सकते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार अगर आप हर महीने 1,000 रुपए 30 साल तक सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान एसआईपी में निवेश करते हैं तो 15 फीसदी सालाना रिटर्न के आधार पर 30 साल बंद 70 लाख का फंड बन जाएगा। क्रिसिल-एएमएफआई स्माल एंड मिड कैप फंड परफार्मैंस इंडेक्स के मुताबिक जून 2017 को समाप्त पिछले सात सालों में मिड और स्माल-कैप म्युचुअल फंडों ने सालाना 16.79 फीसदी रिटर्न दिया है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Lt61kt
कोई टिप्पणी नहीं