Xiaomi मोबाइल फोन यूजर्स के खड़े हो जाएंगे कान, आई ये बुरी खबर

भारत में Xiaomi मोबाइल फोन यूज करने वालों के लिए बुरी खबर है जिसें पढ़कर उनके कान खड़े हो सकते हैं। Xiaomi ने हाल ही में अपने रेडमी सीरीज स्मार्टफोन्स की लिस्ट जारी की है। ऐसे जिन यूजर्स के पास भी रेडमी सीरीज के स्मार्टफोन्स हैं उनको आने वाले समय में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।नहीं मिलेगा MIUI अपग्रेडकंपनी की ओर से यह घोषणा की गई है रेडमी सीरीज के कुछ स्मार्टफोन्स पर नया MIUI अपग्रेड नहीं दिया जाएगा। कंपनी इस सूची में वो स्मार्टफोन्स जिन्हे कुछ समय पहले लॉन्च करते हुए बाजार में बिक्री के लिए उतारा गया था। इस लिस्ट में पहले यह संख्या 7 रखी गई थी लेकिन अब इनमें 3 और मॉडल्स को बढ़ाते हुए इसे 10 कर दिया गया है। ग्लोबल बीटा अपडेट भी नहीं मिलेगाशाओमी ने कहा है कि इन स्मार्टफोन्स पर MIUI 11 और अन्य किसी तरह Global Beta अपडेट नहीं देगी। ऐसे में अब नए आने वाले फीचर्स इन हैंडसेट्स में देखने को नहीं मिलेंगी। हालांकि Xiaomi की ओर से इन स्मार्टफोन्स के लिए Android security updates जारी रखे जाएंगे। इसके अलावा MIUI आधारित Android 9 Pie नहीं दिया जाएगा। इन स्मार्टफोन्स में Xiaomi Redmi Note 3, Xiaomi Redmi Note 4, Xiaomi Redmi 6A, Xiaomi Redmi 6, Xiaomi Redmi 3S, Xiaomi Redmi 3X, Xiaomi Redmi Pro, Xiaomi Redmi 4A, Xiaomi Redmi 4 और Xiaomi Redmi Y2 शामिल है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2EQ8YLx
कोई टिप्पणी नहीं