Breaking News

कल से शुरू होगी MG Hector की ऑफिशियल बुकिंग, कीमत का भी होगा खुलासा

नई दिल्ली: MG motors ने भारत में अपनी पहली कार से मई में पर्दा उठाया था। hector भारत की पहली suv है। कंपनी कल यानि 4 जून से इस एसयूवी की ऑफिशियल बुकिंग शुरू करने वाली है। 4 जून को दोपहर 12 बजे से इस कार की बुकिंग शुरू हो जाएगी। एमजी मोटर्स ( MG Motors ) की इस कार को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से बुक किया जा सकता है। इस कार को देश के 50 शहरों में स्थित 120 MG आउटलेट पर बुक करवाया जा सकेगा।

आपके लिए फायदेमंद होगा या नुकसानदायक BS-VI वाली गाड़ियां, जानिए कैसे

आपको बता दें कंपनी ने इस कार के फीचर्स और बाकी डीटेल्स का खुलासा तो कर दिया है लेकिन अभी तक इस कार की प्राइस रेंज का खुलासा नहीं किया है।

एमजी हेक्टर ( mg hector ) एक 5-सीटर मिड-साइज एसयूवी ( suv 0 है। इसे कंपनी 4 वेरिएंट में लॉन्च की जाएगी। यह कार पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन्स में उपलब्ध होगी कंपनी इसके पेट्रोल इंजन के साथ 48-वोल्ट के माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम की पेशकश भी करेगी।

सरकार लाने जा रही है ये खास नियम, हाईवे पर नहीं फटेंगे टायर

mg hector

फीचर्स- फीचर्स की बात करें तो हेक्टर में कई ऐसे फीचर्स मिलेंगे जिन्हें इस सेगमेंट में पहली बार पेश किया जाएगा। इनमे 10.4-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, फ्रंट पार्किंग सेंसर, मोबाइल रिमोट कंट्रोल फंक्शन, वॉइस कमांड, आर्टिफिशल इंटेलिजेंस, ई-सिम, इंटरनेट कनेक्टिविटी, आदि शामिल हैं। इसके अलावा, हेक्टर में 17-इंच के मशीन कट अलॉय व्हील, रेकलाइन फंक्शन से लैस रियर सीट, 360° व्यू कैमरा, 7-इंच की मल्टी इनफार्मेशन डिस्प्ले, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, एम्बिएंट लाइटिंग, पावर टेलगेट और पैनोरोमिक सनरूफ जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।

ये भारत की पहली इंटरनेट कार होगी। इसी वजह से लोगों में इसके लिए जबरदस्त उत्साह है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2MsVkUS

कोई टिप्पणी नहीं