Breaking News

Nokia 8.1 की कीमत में हुई भारी कटौती, यहां जानें नया दाम

नई दिल्ली: Nokia 8.1 को अब पहले से कम कीमत पर खरीदा जा सकता है। कंपनी ने भारत में इसके कीमत में कटौती कर दी है। इस स्मार्टफोन की कीमत में 7,000 रुपये तक की कटौती की गई है। नोकिया के इस स्मार्टफोन को पिछले साल दिसंबर में 4 जीबी और 6 जीबी रैम वेरिएंट में लॉन्च किया गया था। तो आइए जानते हैं इस स्मार्टफोन की नई कीमत और फीचर्स के बारे में।

nokia 8.1 नई कीमत

इस स्मार्टफोन के दोनों ही वेरिएंट में कीमत कटौती की गई है। इसके 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये है जिसे अब 19,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं, 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये है जो अब बिक्री के लिए 22,999 रुपये में उपलब्ध है। नई कीमत के साथ Nokia 8.1 को कंपनी की साइट से खरीदा जा सकता है।

Nokia 8.1 स्पेसिफिकेशंस

नोकिया के इस फोन में 6.18 इंच का फुल एचडी प्लस (1080x2244 पिक्सल) डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 18.7:9 है और यह 81.5 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ आता है। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर का दिया गया है और क्लॉक स्पीड 2.2 गीगाहर्ट्ज़ है। फोन में 4 जीबी रैम और 64 जीबी का इनबिल्ट स्टोरेज मौजूद है। इसके स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 400 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। डुअल सिम सपोर्ट करने वाला यह डिवाइस एंड्रॉयड 9.0 पाई पर चलेगा।

Nokia 8.1 कैमरा

फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसका प्राइमरी कैमरा 12 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। दोनों की कैमरे ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन, इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइज़ेशन और डुअल एलईडी फ्लैश से लैस है। सेल्फी के लिए फोन में 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कंपनी की माने तो इसमें बोथी फीचर दिया गया है जिसकी मदद से यूजर्स एक साथ फ्रंट और रियर कैमरे को फोटो और वीडियो रिकॉर्ड के लिए इस्तेमाल करते कर सकते हैं। पावर के लिए फोन में 3500 एमएएच की बैटरी दी गई है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2I5ETd1

कोई टिप्पणी नहीं