मणिपुर और बिहार की बेटियों के बीच हुआ घमासान मैच, इसने मारी बाजी

गुवाहाटी! मणिपुर और बिहार की बालिका सब जूनियर टीम के बीच चल रहे जूनियर नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का मैच रोमांचक रहा। इस टूर्नामेंट के पहले ही मैच में बिहार की बेटियों ने बेहद मजबूत मानी जाने वाली मणिपुर की टीम को हरा दिया।3-1 से हुई हारजूनियर नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट उड़ीसा के कटक में खेला जा रहा है। इसमें बिहार बालिका सब जूनियर टीम ने मणिपुर की टीम को 3-1 से हरा दिया है। इस मैच में बिहार की टीम की ओर से पहला गोल मैच के दूसरे हाफ में किया गया। इस मैच के 48वें मिनट में श्रुति कुमारी ने गोल करके अपनी टीम को बढ़त दिला दी थी। इसके बाद दूसरा गोल पल्लवी कुमारी ने मैच के 51 वें मिनट में कर दिया। हालांकि टीम को तीसरे गोल के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ा और 70वें मिनट में लकी कुमारी ने एक और गोल कर टीम की 3-1 से जीत दिला दी।बेहतर खेल दिखायाबेहद मजबूत मानी जाने वाली मणिपुर की टीम को हराने का यह कारनामा बिहार की बेटियों ने कर दिखाया। इस टीम ने हर मोर्चे पर बेहतर खेल खेला है और आगे भी ऐसा ही करने की उम्मीदें हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2WSFBm5
कोई टिप्पणी नहीं