Breaking News

जितना चाहें खरीद ले सामान, नहीं देना पड़ेगा एक भी रुपया, विचित्र है जगह


असम के मोरीगांव जिले में जूनबिल क्षेत्र में एक मेला लगता है। इस मेले में हर सामान मुफ्त में मिलता है। आपको बता दें कि इस मेले में पहाड़ी जनजातियां और मैदानी जनजातियां बड़ी संख्या में पहुंचती हैं। वो हमेशा अपना सामान बेचने के लिए इस मेले में आती हैं। हर साल ये मेला तीन दिन के लिए लगता है। दुनियाभर में इस तरह की परंपरा के अनुसार आयोजित होने वाला यह मेला अपने आप में अनोखा मेला माना जाता है।इस मेले की खासियत है कि इसमें आधुनिक मुद्रा यानि पैसे का चलन नहीं है। यहां सामान की खरीददारी कीमत तय करने के बाद सामानों की अदला-बदली से की जाती है। दोपहर के वक्त पहाड़ों से आने वाली जनजातियां अपने सामानों को मेला में लेकर पहुंचती हैं। बता दें कि इन जनजातियों को यहां एक अलग नाम भी दिया गया है। इन जनजातियों को यहां पर आम बोलचाल में मामा-मामी के नाम से संबोधित किया जाता है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2WKn0Fs

कोई टिप्पणी नहीं