गर्मियों में भूल कर भी न जाएं इन जगहों पर, गए तो जल जाएंगे आप

देश भयंकर गर्मी के प्रकोप से गुजर रहा है। ऐसे में चलिए पांच ऐसी जगहों के बारे में जान लेते हैं जहां गर्मी हद से ज्यादा होती है। ये वह जगहें हैं जहां कई मौके ऐसे भी आते हैं जब इंसान का जिंदा रह पाना भी नामुमकिन सा हो जाता है। ऐसी जगहों की लिस्ट में एक जगह तो पारा 70 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। ऐसे में इंसान तो क्या जानवरों का भी जिंदा रहना मुमकिन नहीं है।दश्त-ए-लूट, ईरानईरान में दश्त-ए-लूट एक रेगिस्तान पठार है। 2003 से 2009 के बीच सैटेलाइट के जरिए यहां अधिकतम तापमान 70.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दश्त-ए-लूट को दुनिया की सबसे गर्म और सूखी जगह माना जाता है। इसके सेंट्रल एरिया समेत एक बड़े हिस्से में एक छोटा सा जीव भी जिंदा नहीं रह सकता। यहां तक कि बैक्टीरिया भी नहीं बच सकता।डेथ वैली, कैलिफोर्निया, अमेरिकाडेथ वैली, अमेरिका के कैलिफोर्निया में स्थित है। डेथ वैली में सबसे गर्म एयर टेम्प्रेचर रिकॉर्ड गया था। यहां 1913 की गर्मियों में पारा 56.7 डिग्री तक पहुंच गया था। अब भी यहां गर्मी के दौर में औसत पारा 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। यह कैलिफोर्निया की सबसे सूखी जगह है।अजीजियाह, लीबियालीबिया की राजधानी त्रिपोली से महज 25 मील दूर है अजीजियाह। इसके बारे में कभी दुनिया की सबसे गर्म जगह होने का दावा किया जाता था। यहां 1922 में 58 डिग्री सेल्सियस टेम्प्रेचर रिकॉर्ड किया गया था। हालांकि, 2012 में मेट्रोलॉजिस्ट्स ने साफ किया कि कई फैक्टर्स के चलते ये नंबर सही नहीं हैं। ऐसा मानने के पीछ सबसे बड़ी वजह जो सामने आई थी वह टेम्प्रेचर रिकॉर्ड करने वाले शख्स की अनुभवहीन थी। यहां आमतौर पर गर्मियों में औसत टेम्प्रेचर 48 डिग्री सेल्सियस तक रहता है।वदी हाल्फा, सूडानवदी हाल्फा शहर सूडान में लेक नूबिया के पास बसा है। यहां जून का महीना सबसे गर्म महीना रहता है, जिसमें औसत टेम्प्रेचर तकरीबन 41 डिग्री सेल्सियस रहता है। 1967 में वदी हाल्फा सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया था। तब यहां 53 डिग्री सेल्सियस टेम्प्रेचर था।तिरुत जवी, इजरायलएशिया में तिरुत जवी के नाम सबसे गर्म जगह का रिकॉर्ड है। ये इजरायल में है। जून 1942 में यहां 54 डिग्री सेल्सियस टेम्प्रेचर रिकॉर्ड किया गया था। हालांकि, इस रिकॉर्ड को लेकर इन्वेस्टिगेटर क्रिस्टोफर सी बर्न्ट लगातार सवाल खड़े करते रहे हैं। उनका दावा है कि इसमें थर्मोग्राफ को गलत तरीके से पढ़ा गया है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2WI1W1s
कोई टिप्पणी नहीं