Breaking News

Samsung Super Sale: यहां Galaxy S10 सीरीज के स्मार्टफोन्स पर मिल रहा भारी डिस्काउंट, ऐसे उठाएं फायदा

नई दिल्ली: ई-कॉमर्स साइट पेटीएम ( Paytm ) पर Samsung Super Sale का आयोजन किया गया है जिसकी शुरुआत हो चुकी है। पेटीएम की इस सेल में सैमसंग के कई स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। लेकिन सबसे ज्यादा डिस्काउंट सैमसंग के लेटेस्ट फ्लैगशिप galaxy s10 सीरीज के स्मार्टफोन्स पर दिया जा रहा है। सेल के दौरान खरीदे गए फोन पर मिलने वाला कैशबैक ग्राहक के पेटीएम वॉलेट में डाल दिया जाएगा। इसके अलावा ग्राहक एक्सचेंज ऑफर के तहत अतिरिक्त डिस्काउंट पा सकते हैं। साथ ही स्मार्टफोन्स को नो-कॉस्ट ईएमआई पर भी खरीदा जा सकता है।

यह भी पढ़ें: Google Pixel 3a और Pixel 3a XL स्मार्टफोन हुए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

इस सेल के दौरान ग्राहक Galaxy S10 के 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 66,990 रुपये में खरीद सकते हैं जबकि इसकी वास्तविक कीमत 71,000 रुपये है। वहीं, 512 स्टोरेज वेरिएंट को 84,900 रुपये में लिस्ट किया गया है जिसपर14,000 रुपये का कैशबैक दिया जा रहा है। Galaxy S10 Plus का 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 73,900 रुपये में खरीदा जा सकता है तो वहीं, 512 जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट को 91,900 रुपये में लिस्ट किया गया है। अब बात करते हैं S10 सीरीज के अफोर्डेबल स्मार्टफोन 10e कि इसके 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को छूट के साथ 55,900 रुपये में खरीदा जा सकता है।

यह भी पढ़ें: Jio GigaFiber: इस दिन मुकेश अंबानी करेंगे सपने सबसे बड़े सपने को पूरा, आपको मिलेगा ये बड़ा फायदा

अगर आप बजट रेंज स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो यहां Galaxy J सीरीज के स्मार्टफोन्स पर को भी अच्छी छूट के साथ लिस्ट किया गया है। Samsung Galaxy J3 Pro के 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 6,590 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं, Galaxy A10 के 32 जीबी रैम वेरिएंट को 7,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन की लिस्ट में Galaxy Note 9 पर भी अच्छी छूट दी जा रही है। इसके 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 77,900 रुपये में खरीदा जा सकता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2H80UXV

कोई टिप्पणी नहीं