Breaking News

महिला की चीख सुनकर तेंदुए को आ गया गुस्सा और फिर देखिए क्या हुआ


महिला की चीख सुनकर तेंदुए को आ गया इस कदर गुस्सा की उसने न आव देखा ना ताव और महिला के ऊपर कूद पड़ा।जी हां घटना असम के जोरहाट नगर के क्लब रोड इलाके में की है जहां तेंदुआ घर में घुसकर मुर्गी का शिकार करना चाहता था लेकिन तभी महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया जिससे तेंदुए ने महिला पर हमला कर दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गयी है।महिला का नाम चन्द्रमा फुकन है जानकारी के अनुसार तेंदुआ महिला के घर मुर्गी का शिकार करने आया था लेकिन तभी महिला ने उसे देखकर शोर मचाया और सहमें तेंदुए ने उस पर ही हमला कर दिया और पड़ोस के घर में जाकर छुप गया।घायल महिला को तुरंत जोरहाट मैडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है तो वहीं दूसरीओर वन विभाग अभी भी तेंदुए को पकड़ नहीं पाया है और उसकी खोज जारी है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2W9p1ic

कोई टिप्पणी नहीं