इस मंदिर में होती है कुत्ते की पूजा, फिर होता है ये कांप जाएगी रूह

हेलो दोस्तों लीजिये एक बार फिर से आ गए हम आपके लिए ट्रैवल सीरीज को लेकर जिसमें आज हम आपको भारत में मौजूद एक अजीबो गरीब मंदिर के बारे में जहां होती है कुत्ते की पूजा क्यों हो गए ना आप भी हैरान लेकिन ये सच है भारत में एक ऐसा मंदिर भी है जहां कुत्ते की पूजा की जाती है। यह मंदिर छत्तीसगढ़ में है और यहां लोग कुत्ते को भगवान मानकर उसकी पूजा-अर्चना करते हैं। आइए जानिए आखिर क्यों यहां कुत्ते की पूजा की जाती है।तो चलिए बताते हैं आपको इस अजीबो गरीब मंदिर के बारे में काफी साल पहले इस गांव में एक बंजारा रहता था और उसके पास एक कुत्ता था जिसे वह बहुत प्यार करता था। एक बार गांव में अकाल पड़ गया और बंजारे के पास पैसों की तंगी के कारण खान-पान की कमी हो गई। वहीं दूसरी ओर इस गांव के एक साहूकार के घर चोरी हो गई और चोरों ने लूटा हुआ सामान जिस जगह पर रखा था। वहां से बंजारे के कुत्ते ने उस सामान को ढूंढ निकाला।साहूकार ने कुत्ते को अपने घर रखना चाहा लेकिन कुत्ता अपने मालिक के पास वापस जाना चाहता है जिसके बाद साहूकार ने कुत्ते के गले में एक चिट्ठी लिखकर और पैसों से भरी एक पोटली देकर उसे रवाना कर दिया उधर दूसरी औरबंजारे ने सोचा की कुत्ता उसे गरीबी के कारण छोड़कर गया है जिससे वह गुस्से से तिलमिला गया और कुत्ते को घर आते देखा तो उसने गुस्से में कुत्ते को पीट-पीट कर मार डाला लेकिन जब उसने कुत्ते के गले में वह खत देखा तो उसे बहुत पछतावा हुआ। अपने इसी पछतावे को दूर करने के लिए बंजारे ने वहीं कुत्ते की समाधि बना दी और आज इसी जगह पर कुकुरमंदिर नाम का मंदिर है। जहां लोग आकर कुत्ते की पूजा करते हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2WclUGs
कोई टिप्पणी नहीं