Breaking News

आईडब्ल्यूएल के पहले सेमीफाइनल में गोकुलम केरला एफसी का सामना मणिपुर से


गोकुलम केरला एफ सी सोमवार को भारतीय महिला फुटबॉल लीग (आईडब्ल्यूएल) के पहले सेमीफाइनल में मणिपुर पुलिस का सामना करेगी। गोकुलम की टीम ने इस प्रतियोगिता में पांच मैचों में जीत दर्ज की है और 16 गोल किये हैं, जबकि केवल 1 गोल खाये है। वहीं दूसरी तरफ मणिपुर ने अपने पिछले पांच मैचों में 37 गोल किए।हालांकि मणिपुर को लीग मैच में सेतु एफसी के हाथों 6-4 से शिकस्त का सामना करना पड़ा था। इसके बाद मणिपुर ने दो बड़ी जीत दर्ज की। मणिपुर की टीम ने साई-एसटीसी कटक और बड़ौदा फुटबॉल एकेडमी दोनों टीमों को 10-10 गोलों के बड़े अंतर से शिकस्त दी।वहीं, गोकुलम, जो आई-लीग, आईएसएल और आईडब्ल्यूएल में टीमें उतारने वाली एकमात्र क्लब हैं, ने इस सीज़न में शीर्ष भारतीय खिलाड़ी दलिमा छिब्बर को अपना कप्तान नियुक्त किया है। गोकुलम की मुख्य कोच प्रिया पीवी ने कहा कि हमने अच्छी आक्रामक फुटबॉल खेलने के लिए अपनी टीम बनाई है। हमने मणिपुर के खिलाफ अलग रणनीति बनाई है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2LRUfWb

कोई टिप्पणी नहीं