Breaking News

मां के पेट से निकलते ही बच्चे हाथ में निकली ये ऐसी चीज, डॉक्टरों के उड़ गए होश


अमेरिका के टेक्सास में हाथ में Intrauterine Device पकड़े हुए एक बच्चे ने जन्म लिया है। जिसे आम बोलचाल की भाषा में IUD (गर्भनिरोधक यंत्र) कहा जाता है। इस बच्चे को लूसी हेलेन (Lucy Hellein) ने 27 अप्रैल को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने डेक्सटर रखा। जन्म के कुछ दिनों बाद डेक्सटर की एक तस्वीर सोशल साइट्स पर वायरल हुई, जिसमें बच्चे ने हाथ में गर्भनिरोधक यंत्र पकड़ा हुआ है।हर जगह ये बात फैल गई कि अमेरिका में एक ऐसे बच्चे ने जन्म लिया है, जो हाथ में गर्भनिरोधक पकड़े पैदा हुआ था। लेकिन इस तस्वीर की असलियत कुछ और ही है।इस पूरे मामले की शुरुआत कुछ इस तरह हुई थी कि लूसी ने प्रेग्नेंसी से बचने के लिए Contraceptive Device (IUD) का उपयोग किया।लेकिन इसके ठीक 4 महीने बाद पता चला कि वो प्रेग्नेंट हैं। चूंकि, लूसी प्रेग्नेंट थी, इसलिए डॉक्टर्स ये डिवाइस गर्भ से नहीं निकाल पाए। इसके लिए उन्हें डिलिवरी का इंतजार करना था।पिछले महीने ही लूसी ने डेक्सटर को जन्म दिया, जिसके बाद उन्होंने ट्विटर पर बच्चे की ये फोटो अपलोड की। इसमें डेक्सटर ने हाथों में गर्भनिरोधक पकड़ा हुआ था।सभी को ऐसा लगा कि डेक्सटर इसे हाथों में लेकर ही पैदा हुआ था। लेकिन ऐसा नहीं है। फोटो के वायरल होने के बाद अब लूसी ने इसका सच सभी को बताया है। दरअसल, डेक्सटर के पैदा होने के बाद डॉक्टर्स ने लूसी के गर्भ से ये डिवाइस निकाला था। मात्र इस फोटो के लिए बच्चे के हाथ में डिवाइस थमाया गया था।वायरल होने के बाद इस फोटो को करीब 71 हजार बार शेयर किया गया था। बिना तस्वीर का पूरा सच जाने कई न्यूज चैनल्स और वेबसाइट्स पर भी ये झूठी खबर चलाई गई।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2HUkiXK

कोई टिप्पणी नहीं